SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में आज मौसम साफ, दिन में धूप तो सुबह-शाम ठिठुरन; बारिश-बर्फबारी को लेकर क्या है अपडेट?

उत्तराखंड में 24 नवंबर को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. देहरादून समेत प्रदेश के इलाकों में कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश और बर्फबारी का ताजा अपडेट.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 24, 2026, 06:30 IST | Updated: Nov 24, 2026, 06:35 IST
Image Credit: Uttarakhand Weather Today
Join

उत्तराखंड मौसम: नवंबर का आखिरी हफ्ता शुरू होते ही उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को अब हल्की ठंडी हवा का अहसास होने लगा है. दिन में भले ही धूप खिल रही हो, लेकिन सुबह और रात के समय ठंड धीरे-धीरे अपना असर दिखा रही है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आज यानी 24 नवंबर को पूरे उत्तराखंड में मौसम साफ और सूखा बना रहेगा. प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी होने की संभावना नहीं है. आसमान साफ रहने से दिन में धूप का अच्छा साथ मिलेगा.

जानिए देहरादून में कैसा रहेगा आज का मौसम?

राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही आसमान साफ नजर आ रहा है.  दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार देहरादून में आज अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यानी दिन में मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रात होते ही स्वेटर और जैकेट की जरूरत पड़ने लगेगी.

पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर ज्यादा

मैदानी इलाकों की तुलना में पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का असर कहीं ज्यादा महसूस हो रहा है. ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह और रात के समय तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है. नैनीताल, मसूरी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चमोली जैसे इलाकों में सुबह के समय ठंडी हवाएं चल रही हैं.  स्थानीय लोगों के साथ-साथ घूमने आए पर्यटकों को भी अब गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही है.

बारिश और बर्फबारी को लेकर क्या है अपडेट?

फिलहाल उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. मौसम विभाग ने 24 नवंबर से 30 नवंबर तक प्रदेश के लिए कोई भी मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है. इसका मतलब है कि अगले एक हफ्ते तक मौसम साफ ही बना रहेगा. ये खबर पर्यटकों के लिए राहत भरी है. जो लोग पहाड़ों की सैर पर जाने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए ये हफ्ता घूमने के लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 28 नवंबर तक प्रदेश में मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क ही बना रहेगा।दिन के समय धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिलती रहेगी, लेकिन सूर्यास्त के बाद तापमान गिरने से ठिठुरन बनी रहेगी. मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दिसंबर की शुरुआत के साथ ही ठंड और बढ़ सकती है. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम बाहर निकलते समय गर्म कपड़े जरूर साथ रखें, खासकर बुजुर्ग और बच्चे ठंड से बचकर रहें.

UP में ठंड की एंट्री! पूर्वांचल में घने कोहरे का अलर्ट, जानें 24 नवंबर को लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान को पत्रकारतिा के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है. प्रिंट मीडिया के साथ टीवी चैनल का अनुभव भी है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सीनियर सब-एडिटर के रूप में काम कर रही हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रीति चौहान ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने हिंदुस्थान समाचार (न्यूज एंजेसी के डिजिटल प्लेटफॉर्म), अमर उजाला, इंडिया वॉच और श्रीन्यूज जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ रिपोर्टिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देती हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.प्रीति चौहान से आप PREETI.CHAUHAN@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES