App

पहाड़ों में चढ़ने लगा पारा, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मिजाज, जानिए धनतेरस पर कैसा है उत्तराखंड का मौसम?

उत्तराखंड में 6 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा. बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. सुबह-शाम ठंड और दिन में धूप का अनुमान है. जानें देहरादून समेत पूरे प्रदेश का मौसम.

पहाड़ों में चढ़ने लगा पारा, मैदानी इलाकों में शुष्क रहेगा मिजाज, जानिए धनतेरस पर कैसा है उत्तराखंड का मौसम?
Image Credit: Uttarakhand Weather Today

देहरादून: उत्तराखंड में नवंबर आते ही सर्दी ने अपनी पकड़ मजबूत करनी शुरू कर दी है. सुबह उठो तो ठंडी हवा, शाम ढले तो फिर ठिठुरन. लेकिन दिन में धूप निकलते ही मौसम एकदम सुहावना हो जा रहा है. धनतेरस यानी 6 नवंबर को भी यही हाल रहने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या खराब मौसम का कोई अलर्ट नहीं है. उत्तराखंड में शुक्रवार को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा.

आज कैसा रहेगा उत्तराखंड का मौसम?

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में आसमान साफ रहेगा। सुबह और रात को ठंड ज्यादा लगेगी, दोपहर में धूप खिलेगी।गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी जिलों में भी मौसम सूखा रहेगा। बस ऊंचाई वाले इलाकों में मैदान से ज्यादा ठंड महसूस होगी।

देहरादून में कितना रहेगा पारा?

आज देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री के आसपास रहेगा। सुबह के समय 17 डिग्री और हल्की नमी के साथ दिन की शुरुआत हुई।

अगले 7 दिन कैसा रहेगा देवभूमि का मौसम?

7 से 12 नवंबर तक भी उत्तराखंड में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा है. देहरादून में मौसम साफ रहेगा. इस दौरान दिन का पारा 25 से 30 डिग्री और रात का पारा 14 से 15 डिग्री के बीच रह सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

सुबह-शाम घर से बाहर निकलें तो गर्म कपड़े अपने साथ जरूर पहनें. पहाड़ों पर जा रहे हैं तो लोकल मौसम की जानकारी लेते रहें. सुबह धुंध / कम दिखने वाले रास्तों पर गाड़ी धीरे चलाएं. मतलब साफ है धनतेरस की शॉपिंग के लिए दिन का टाइम बेस्ट रहने वाला है. आपको धूप मिलेगी, बारिश का टेंशन नहीं, बस सुबह-शाम हल्की ठंड के लिए स्वेटर साथ रख लीजिए.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो