SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड

13 नवंबर को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, देहरादून में 24-26°C तापमान. जानिए किन जिलों में बदलेगा मौसम.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 13, 2026, 06:21 AM IST | Updated: Nov 13, 2026, 06:26 AM IST
Image Credit: Uttarakhand Weather 13 November
Join

देहरादून: देवभूमि उत्तराखंड में 13 नवंबर, शुक्रवार को मौसम ने करवट ले ली है. सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी जिलों में बादल छाए हुए हैं, ठंडी हवाएं चल रही हैं और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार बन गए हैं. भले ही मैदान में मौसम शुष्क है, लेकिन सुबह-शाम की ठंड अब साफ महसूस होने लगी है.

कहां होगी बारिश और कहां बर्फबारी?

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बारिश वाले जिले हैं, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़. इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इन जिलों में 3,200 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है. बर्फबारी होते ही पहाड़ों का पारा और नीचे लुढ़क जाएगा.

मैदानी इलाके का हाल भी जानें...

हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और अल्मोड़ा के निचले हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. इन जिलों में भारी बारिश को लेकर फिलहाल कोई चेतावनी नहीं है.

देहरादून में आज कितना रहेगा तापमान?

राजधानी देहरादून में आज अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के आसपास रहेगा. बात करें न्यूनतम तापमान की तो ये 13°C से 15°C के आसपास रहेगा.

सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की वजह से पूरे प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है.पहाड़ी घाटियों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहा, वहीं कई जगहों पर सर्द हवाएं चलने से ठंड और ज्यादा महसूस हो रही है.लोगों ने सुबह-शाम गर्म कपड़े निकाल लिए हैं.

यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह

ऊंचाई वाले इलाकों की यात्रा से पहले मौसम अपडेट जरूर चेक करें. बर्फबारी वाले रूट पर बिना जरूरी सामान के न जाएं. बच्चों और बुजुर्गों को सर्द हवा से बचाएं. वाहन चलाते समय कोहरे में फॉग लाइट का इस्तेमाल करें.

यूपी में सुबह धुंध, दिन में धूप; स्मॉग से बढ़ी परेशानी, नोएडा-गाजियाबाद में हवा अभी भी खराब, जानें कैसा है मौसम?

गंगोत्री धाम के कपाट बंद, मां गंगा की डोली मुखबा के लिए होगी रवाना; जानें बाकी धामों का अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES