SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य ने दाखिल किया पर्चा, एकजुट नजर आया शीर्ष भाजपा नेतृत्व

Dinesh Arya Rajya Sabha Nomination: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषित प्रत्याशी दिनेश आर्या ने मंगलवार को राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान प्रदेश का शीर्ष भाजपा नेतृत्व एकजुट नजर आया.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 06, 2026, 12:46 PM IST | Updated: Oct 06, 2026, 12:53 PM IST
Image Credit: Dinesh Arya Rajya Sabha Nomination
Join

सुरेंद्र डसीला/देहरादून: उत्तराखंड से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्या ने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. प्रदेश के मंत्री और विधायक भी नामांकन के दौरान विधानसभा पहुंचे.उत्तराखंड की इस सीट पर दिनेश आर्या के नामांकन के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.

सीएम धामी ने क्या कहा....
आज नामांकन की प्रक्रिया हो गई है. हमारे प्रत्याशी दिनेश आर्य ने नामांकन कर लिया है. मैं इस अवसर पर हमारे प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी हाईकमान को हार्दिक धन्यवाद करता हूं. दिनेश आर्य बहुत सामान्य पृष्ठभूमि से आए. अनेक दायित्वों पर रहकर पार्टी के दिशा-निर्देश का हमेशा पालन किया. इनके राज्यसभा सांसद बनने से ये संदेश जाएगा कि बीजेपी का एक आम कार्यकर्ता भी बड़े पद पर जा सकता है.

नामांकन के बाद मीडिया से खास बातचीत में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिनेश आर्या के चयन को पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि बीजेपी इसी तरह अपने हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर देती है.महेंद्र भट्ट ने कहा कि दिनेश आर्या अनुसूचित जाति से आते हैं और पार्टी ने एक SC वर्ग के व्यक्ति को उच्च सदन में भेजने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि इससे बीजेपी की सामाजिक प्रतिनिधित्व को लेकर नीति स्पष्ट होती है.

दलित समाज को उचित प्रतिनिधित्व
भट्ट के मुताबिक, बीजेपी दलितों के मुद्दे को सिर्फ राजनीतिक मुद्दे के तौर पर नहीं देखती, बल्कि पार्टी के भीतर दलित समाज को उचित प्रतिनिधित्व और सम्मान देने की कोशिश करती है.

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी भी देखने को मिली. अब दिनेश आर्या के नामांकन के साथ उत्तराखंड की एक राज्यसभा सीट के चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है.

2032 तक रहेगा दिनेश आर्य का कार्यकाल
राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल छह साल का होता है.  राज्यसभा स्थायी सदन है और इसे कभी भंग नहीं किया जाता. इसके एक-तिहाई सदस्य हर दो साल में सेवानिवृत्त होते हैं, जिसके बाद खाली सीटों पर नए सदस्यों का चुनाव होता है. ऐसे में उत्तराखंड से चुने जाने वाले नए राज्यसभा सदस्य दिनेश आर्य का कार्यकाल छह साल का होगा, जो वर्ष 2032 तक चलेगा.

नरेश बंसल का कार्यकाल हो रहा पूरा
उत्तराखंड से मौजूदा राज्यसभा सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल अब समाप्त होने जा रहा है.नरेश बंसल निर्विरोध राज्यसभा के लिए चुने गए थे.उनका छह साल का कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को पूरा हो जाएगा. इसके बाद उत्तराखंड की इस राज्यसभा सीट पर दिनेश आर्य का कार्यकाल शुरू होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES