SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मौत पर 8 लाख, मकान-फसल नुकसान पर बढ़ी मुआवजे की रकम: उत्तराखंड में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है. सरकार ने मुआवजे की राशि बढ़ा दी है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 14, 2026, 16:13 IST | Updated: Nov 14, 2026, 16:19 IST
Image Credit: Z Creative (AI Image)
Join

उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के सहायता मानकों में बढ़ोतरी की गई है. अब आपदा में जान गंवाने वालों के परिजनों को 4 लाख की जगह 8 लाख रुपये की सहायता मिलेगी. किसानों, पशुपालकों और मकान गंवाने वाले परिवारों को भी पहले से ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी.

सीएम धामी ने पीएम मोदी का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ के तहत मिलने वाली सहायता राशि के मानकों में बढ़ोतरी की गई है. मुख्यमंत्री धामी और आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया है.

8 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद सुमन ने बताया कि पहले आपदा में जान गंवाने वाले परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाती ​थी. अब इसे बढ़ाकर 8 लाख रुपये कर दिया गया है. वहीं, अगर बड़े पशु की क्षति होती थी तो पहले 37500 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती थी. अब इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है. वहीं, वर्षा आधारित फसल के लिए 8,500 रुपये का प्रावधान था, इसे बढ़ाकर 11 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है.

मकान क्षति पर मदद की ​राशि बढ़ी

बागवानी फसलों के लिए 22,500 से बढ़कर 30 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर कर दिया गया है. अगर मैदानी क्षेत्र में मकान की  पूरी क्षति होती है तो पहले 1.20 लाख रुपये की मदद दी जाती थी, इसे बढ़कर 1.60 लाख रुपये कर दिया गया. वहीं, 
पहाड़ी क्षेत्रों में पूरी तरह से मकान क्षति होने पर 1.30 लाख दिए जाते थे, अब इसे बढ़ाकर 1.70 लाख रुपये कर दिए गए.

सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत के लिए भी सहायता राशि बढ़ाई गई

विनोद सुमन ने कहा कि सिर्फ व्यक्तिगत नुकसान ही नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं की मरम्मत के लिए भी सहायता बढ़ाई गई है. सड़क, पुल, पेयजल योजना, बिजली, स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत की परिसंपत्तियों को हुए नुकसान पर अब ज्यादा आर्थिक मदद मिलेगी. सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, संशोधित मानक वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रभावी हो गए हैं. इससे आपदा प्रभावित परिवारों को राहत देने और पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी. केंद्र सरकार के इस फैसले से उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों को निश्चित तौर पर बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा.

(देहरादून से सुरेंद्र डसीला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : कुंभ-2027: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अभी से तैयारी तेज, सुरक्षा से लेकर पार्किंग तक होगा पुख्ता इंतजाम
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES