App

अंकिता हत्याकांड के चार साल पूरे: कांग्रेस सड़क पर उतरी, सरकार से पूछे 'VIP' सवाल

Ankita Bhandari murder case: अंकिता भंडारी हत्याकांड के आज चार साल पूरे हो गए. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया.

अंकिता हत्याकांड के चार साल पूरे: कांग्रेस सड़क पर उतरी, सरकार से पूछे 'VIP' सवाल
Image Credit: Ankita Bhandari murder case

विजय कश्यप/रामनगर: उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड को चार साल पूरे हो गए हैं. मामले में न्याय की मांग को लेकर रामनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और रानीखेत रोड पर सरकार का पुतला दहन किया. प्रदर्शनकारियों ने मामले से जुड़े कई सवालों के जवाब सार्वजनिक किए जाने की मांग की.

अंकिता हत्याकांड के चार साल पूरे 
रामनगर में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. नगर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता उपाध्याय के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रानीखेत रोड पर एकत्र हुए और अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार का पुतला दहन किया. महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय ने कहा कि 18 सितंबर 2022 को अंकिता भंडारी की हत्या की घटना सामने आई थी और अब इस घटना को चार वर्ष पूरे हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि अंकिता के माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड की जनता के मन में आज भी कई सवाल हैं.

कई सवाल हमेशा पूछे जाएंगे 
उन्होंने सवाल उठाया कि जिस VIP के नाम का जिक्र मामले के दौरान सामने आया था, आखिर वह कौन था और उसका नाम अब तक सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया?. उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि घटना के बाद रिजॉर्ट पर रातों-रात बुलडोजर क्यों चलाया गया और क्या इससे मामले से जुड़े सबूत प्रभावित हुए?. वहीं, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष ऊषा जोशी ने कहा कि अंकिता उत्तराखंड की बेटी थी और जब तक मामले की पूरी सच्चाई सामने नहीं आती तथा अंकिता और उसके परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज उठती रहेगी.

प्रदर्शन में ये लोग रहे शामिल 
प्रदर्शन के दौरान जिला उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस बीना रावत, सतेश्वरी रावत, पूर्व सभासद विमला आर्या, ममता आर्या, काजल आर्या, शीतल नैनवाल, दीक्षा आर्या, वर्षा शर्मा, सुनीता गुसाईं, पूजा आर्या, दिशा शर्मा, पूजा ताड़ियाल, भावना डंगवाल, कुसुम गुसाईं, पदमा रावत, भावना सती, किरन, दुर्गा कश्यप, नगर अध्यक्ष भुवन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देशबंधु रावत, अनिल अग्रवाल, खुलासा भुवन पांडेय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

बीजेपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप 
वहीं, उत्तराखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को लेकर कांग्रेस ने उधमसिंह नगर में अंबेडकर पार्क पर धरना दिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की. कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा के वीआईपी का नाम सामने आया था, लेकिन आज तक उस वीआईपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही अंकिता भंडारी को न्याय मिल सका. उन्होंने भाजपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More