SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीएम धामी से मिले खिलाड़ी कुमार: उत्तराखंड में नई फिल्म नीति पर चर्चा के बीच योग नगरी ऋषिकेश में शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की. देवभूमि की प्राकृतिक वादियों में इस शेड्यूल के दौरान एक भव्य गाने की शूटिंग भी शामिल है, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 18, 2026, 12:53 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 01:07 PM IST
Image Credit: Pushkar Singh Dhami Akshay Kumar
Join

अमित कंडियाल/राम अनुज/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनके शासकीय आवास पर आत्मीय भेंट की. इस मुलाकात के दौरान राज्य की नई फिल्म नीति, प्रदेश में फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं और उत्तराखंड को देश के एक प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने पर जोर
मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए बताया कि राज्य की नैसर्गिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अनुकूल फिल्म नीति के कारण आज उत्तराखंड देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं के लिए पहली पसंद बनता जा रहा है.

स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
सरकार का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड को फिल्म निर्माण के एक बड़े केंद्र के रूप में स्थापित करना है, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित हो सकें और पर्यटन को भी बढ़ावा मिले.

उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए अक्षय
देवभूमि उत्तराखंड इन दिनों बॉलीवुड का नया हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है. बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फैमिली कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के लिए ऋषिकेश और शिवपुरी पहुंचे हैं, जहां उनके साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना भी शूट कर रही हैं. सिंगटाली पुल, मालाकुंठी और शिवपुरी के रामा पैलेस में फिल्म के अहम सीन्स और एक भव्य गाने की शूटिंग चल रही है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म मशहूर निर्देशक अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही एक फैमिली कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में अक्षय कुमार और राशि खन्ना के अलावा अभिनेत्री विद्या बालन भी मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि, मेकर्स ने अभी तक फिल्म के आधिकारिक टाइटल (नाम) और रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

इससे पहले मसूरी और देहरादून में शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार की पीठ में हल्का खिंचाव आ गया था, जिसके बाद स्वास्थ्य लाभ लेकर उन्होंने तेजी से ऋषिकेश में अपना शेड्यूल शुरू किया है. शूटिंग की खबर मिलते ही सिंगटॉली और मालाकुंठी पुल के आसपास फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई, और कई लोगों ने अपने कैमरे में एक्टर्स की झलक कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया. बहरहाल, उत्तराखंड की वादियों में बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से स्थानीय पर्यटन और व्यापार से जुड़े लोगों में भी काफी उत्साह है। अब देखना यह होगा कि अनीस बज्मी और अक्षय कुमार की यह जोड़ी पर्दे पर क्या नया धमाल मचाती है.

'आरोप बेबुनियाद, उल्टा वही गुनहगार': मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी का काउंटर अटैक, खुद जड़ दिए संगीन आरोप!

रेखा आर्य विवाद: ‘जब मंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?’ करन माहरा और हेमंत पांडे ने उठाए सवाल

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES