भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /उत्तराखंड
  • /रेखा आर्य विवाद: ‘जब मंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?’ करन माहरा और हेमंत पांडे ने उठाए सवाल

रेखा आर्य विवाद: ‘जब मंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?’ करन माहरा और हेमंत पांडे ने उठाए सवाल

Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.रेखा आर्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो पोस्ट कर अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा और शोषण समेत गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले के सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.

Edited ByPreeti Chauhan
Published: Oct 16, 2026, 09:00 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 09:01 AM IST
joinshare
रेखा आर्य विवाद: ‘जब मंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?’ करन माहरा और हेमंत पांडे ने उठाए सवाल
Image Credit: Rekha Arya Domestic Violence Case

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सुरेंद्र/रामअनुज/Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में उस समय हड़कंप मच गया जब महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उन्होंने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और गंभीर शोषण के आरोप लगाए.  इसके साथ ही उन्होंने पति की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी शेयर कीं. इस घटना के बाद से राज्य में सियासी और सामाजिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है.

तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद अत्यधिक मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें राजधानी देहरादून के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.  

डॉक्टर बोले- पहले से बेहतर है स्थिति
अस्पताल के डॉक्टर सिद्धार्थ खन्ना ने बताया कि जब मंत्री को लाया गया था तब उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था. डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया और अब उनकी स्थिति पहले से काफी बेहतर है.

पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत संज्ञान लिया और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने अस्पताल पहुंचकर मंत्री रेखा आर्य का हालचाल जाना.एसएसपी ने मीडिया को बताया कि मंत्री की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर उनके पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस इस पूरे मामले की बहुत ही संजीदगी और कानूनी बारीकी से जांच कर रही है.

राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों की प्रतिक्रियाएं
मंत्री के इस प्रकार सामने आने के बाद विपक्ष और फिल्मी दुनिया से भी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

करन माहरा ने उठाए महिला सुरक्षा पर सवाल
कांग्रेस नेता ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब प्रदेश में एक महिला कैबिनेट मंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर आकर रोना पड़ रहा है, तो आम जनता और प्रदेश की अन्य बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है.

अभिनेता हेमंत पांडे ने की सख्त कार्रवाई की मांग
बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है.उन्होंने कहा कि रेखा आर्य के वीडियो से उनकी परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है.पांडे ने कहा कि इस मामले में उचित कार्रवाई होनी चाहिए और प्रदेश की किसी भी बच्ची या महिला के साथ गलत होने पर सभी को उसके साथ खड़ा होना चाहिए.फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अस्पताल में मंत्री का उपचार जारी है.

उत्तराखंड में मेघ बरसे, लुढ़का पारा; बारिश से ठंड बढ़ी, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

Add Zee News as a Preferred Source