App

उत्तराखंड में मेघ बरसे, लुढ़का पारा; बारिश से ठंड बढ़ी, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

Uttarakhand ka Mausam: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि के आसार हैं. इसके अलावा, ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में खासी गिरावट दर्ज की जा रही है.

उत्तराखंड में मेघ बरसे, लुढ़का पारा; बारिश से ठंड बढ़ी, आज भी कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ
Image Credit: Uttarakhand Rain Alert

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार, 16 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है.  मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं.  मौसम में बदलाव के चलते तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है.

उत्तराखंड के इन जिलों में बारिश और आंधी के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 16 अक्टूबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.  इसके अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में अचानक बदलाव के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में आवाजाही करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

जानिए राजधानी देहरादून का हाल
देहरादून में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ कुछ दौर की बारिश हो सकती है.  यहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.  बारिश के चलते यहां तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है.

पहाड़ों पर बर्फबारी और लैंडस्लाइड का खतरा
मौसम में आए इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर पर्वतीय क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है.  प्रदेश के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले चोटियों और इलाकों में हल्की बर्फबारी होने के आसार हैं. भारी बारिश और बर्फबारी के चलते पहाड़ी रास्तों पर लैंडस्लाइड (भूस्खलन) और फिसलन का खतरा बढ़ गया है. ऐसे में मौसम विभाग ने यात्रियों और पर्यटकों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी है.

20 अक्टूबर के बाद साफ हो सकता है मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी 19 और 20 अक्टूबर तक रह सकता है.  इसके बाद 20 अक्टूबर से पूरे राज्य में मौसम के पूरी तरह शुष्क और साफ होने की उम्मीद है. मौसम में आए इस अचानक बदलाव से ठंड ने दस्तक दे दी है, जिसके चलते लोगों को अब ठंड के हिसाब से अपनी तैयारी रखने की सलाह दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More