SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तराखंड चुनाव से पहले BJP का मास्टर प्लान तैयार: बूथ-बूथ तक पहुंचेगी पार्टी, हर मोर्चे को मिला नया टारगेट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले हरिद्वार में बीजेपी की दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हो रही है. इसमें 2027 में जीत की हैट्रिक लगाने पर मंथन किया गया.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 21, 2026, 22:51 IST | Updated: Nov 21, 2026, 22:58 IST
Image Credit: Social Media
Join

उत्तराखंड भाजपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी और तेज कर दी है. भाजपा की हरिद्वार में दो दिवसीय विस्तारित प्रदेश कार्य समिति की शुरुआत हो गई है. विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा क्या कुछ कर रही है?

बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक

हरिद्वार में भाजपा की प्रदेश स्तरीय विस्तारित कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक शुरू हो गई है. बैठक के पहले दिन सभी मोर्चों के पदाधिकारी की बैठक हुई. वहीं, देर शाम प्रदेश पदाधिकारी की बैठक ली गई. कार्य समिति बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे.

सभी मोर्चों के पदाधिकारी हुए शामिल

2027 चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पूर्व सयुंक्त मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति बैठक में सभी मोर्चों को 1 लाख नए सदस्य जोड़ने का संकल्प दिया गया. बैठक के प्रथम सत्र में सभी मोर्चों एवं प्रकोष्ठों द्वारा वर्तमान कार्यक्रमों के साथ आगामी चुनावी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की.

ये लोग रहे मौजूद

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव और प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सह प्रभारी अरविंद मेनन एवं बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा की मौजूदगी में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

एक लाख नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

उदघाटन सत्र में अपने अध्यक्षीय भाषण में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि हमें संगठन और उसके विचारों को लेकर संतुष्ट होकर बैठने की जरूरत नहीं है. प्रत्येक मोर्चे को एक लाख से अधिक नए लोगों को पार्टी से जोड़ना पर काम करना है. हमारे नेतृत्व और डबल इंजन सरकार से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ना चाहते हैं. लिहाजा अब सदस्यता अभियान को प्रदेश के साथ जिला मंडल और बूथ स्तर तक ले जाना होगा.

सियासी लड़ाई में मोर्चा कार्यकर्ता अग्रिम सिपाही

मोर्चे के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से अपने अपने वर्ग, समाज और क्षेत्रों तक लेकर जाना है. चुनाव की इस राजनैतिक लड़ाई में भाजपा में अग्रिम सिपाही मोर्चा कार्यकर्ता ही होता है. हमें प्रत्येक बूथ को जीतने की दृष्टि से आगे बढ़ना है, और चुनावी अभियान में अपनी संपूर्ण सहभागिता देनी है. उन्होंने कहा कि अधिकांश जनकल्याणकारी कार्यों में हमारी सरकार आगे बढ़ चुकी है, फिर भी जो थोड़े कार्य शेष हैं उन्हें लेकर भी हमें जनता में विश्वास जगाना है कि इन सबको भी भाजपा ही पूरा कर सकती है. शीघ्र जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलने वाली है, जिसमें आप सभी को महिलाओं, युवाओं, पिछड़े वर्गों, किसानों आदि सभी वर्गों के लोगों को अभूतपूर्व संख्या में जोड़ना है.

सीएम योगी की मां के निधन पर मौन धारण  

अपने संबोधन के बाद यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर दुख प्रकट करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने वहां उपस्थित भाजपा परिवार के साथ मिलकर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. प्रथम सत्र के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बैठक में पार्टी के सातों मोर्चे और 22 प्रकोष्ठ ने इस महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक में प्रतिभाग किया है. इसमें पार्टी द्वारा मोर्चों प्रकोष्ठों के लिए बड़ी संख्या में समाज के बीच के हर वर्ग को जोड़ने के स्वरूप के आधार पर कार्यक्रम निर्धारित किए हैं. इस बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, इन सबको समाज में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुंचने और जोड़ने को कहा गया है.

संवाद कार्यक्रम करेगी बीजेपी

उन्होंने बताया कि प्रत्येक मोर्चे के कार्यक्रम, उसका स्वरूप, मोर्चों की जिले की कार्यसमिति, मोर्चों की मंडल की कार्यसमिति के कार्यक्रम और उनकी तिथियां भी तय की गई हैं. इसमें दिसंबर अंत तक सारे मंडल तक की बैठकें पूर्ण हो जाएंगी, यह हमने निश्चित किया हुआ है. इसके साथ-साथ सामाजिक संवाद के कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड के अंदर जितने भी सामाजिक क्षेत्र हैं, उन सबसे संवाद के कार्यक्रम लोग करेंगे, नुक्कड़ सभाएं करेंगे, महिलाओं की चौपाल करेंगे. एससी, एसटी, ओबीसी अपने समाज के बीच में जाकर कार्यक्रमों की श्रृंखला बनाएगी.

(हरिद्वार से सुरेंद्र डासीला की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड बना पहली पसंद, IFFI में शूटिंग लोकेशंस और फिल्म पॉलिसी की हुई जमकर तारीफ

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES