SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

टिहरी में बड़ा सड़क हादसा: बद्रीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस खाई में समाई, 6 लोगों की मौत और 18 से ज्यादा घायल; रेस्क्यू जारी

टिहरी के गुलार बाजार के पास यात्रियों से भरी बस लगभग 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि यह बस हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई. पुलिस के मुताबिक, 6 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि, 18 से ज्यादा घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 17, 2026, 08:12 IST | Updated: Nov 17, 2026, 08:44 IST
Join

उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यात्रियों से भरी एक बेकाबू बस लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई. जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है. यह दर्दनाक हादसा टिहरी जिले के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के गुलार बाजार के पास के पास हुआ है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह बस (संख्या UK09PA9779) हरिद्वार से यात्रियों को लेकर बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही थी. हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और प्रशासन ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. 

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 30-35 लोग सवार थे, जिनमें से करीब 20 घालोंय को सुरक्षित निकाल लिया गया है. इस हादसे में चार लोगों के शव बाहर निकाले गए हैं. बचाव कार्य अभी भी जारी है.

डायल 112 पर मिली हादसे की सूचना
जानकारी के अनुसार, डायल 112 के जरिए पुलिस को यह सूचना मिली कि बस संख्या UK09PA9779, जो हरिद्वार से बद्रीनाथ जा रही थी, गूलर के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी है. सूचना मिलते ही मुनिकीरेती थाना पुलिस के साथ-साथ गूलर, शिवपुरी और ब्यासी पुलिस चौकियों से पुलिस बल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गया. रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए स्थानीय प्रशासन ने एसडीआरएफ (SDRF), फायर सर्विस और कई एंबुलेंस टीमों को तुरंत मौके पर बुला लिया.

खाई में उतरी एसडीआरएफ की टीम
हादसे की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर और मुनिकीरेती थाना प्रभारी खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की कमान संभाली. इसके अलावा टिहरी की जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल और SSP श्वेता चौबे घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.

टिहरी पुलिस और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें पूरी तत्परता के साथ गहरी खाई में उतरीं और फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी हुई हैं. अंधेरे और दुर्गम क्षेत्र के बावजूद रेस्क्यू टीमों का ऑपरेशन पूरी तेजी से चल रहा है.

लापरवाही की होगी जांच
प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने के कारणों की पड़ताल की जा रही है. इस भीषण हादसे की उच्चस्तरीय जांच कराई जा सकती है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि तकनीकी खराबी थी या फिर ड्राइवर की लापरवाही या मार्ग की स्थिति इसके लिए जिम्मेदार है. फिलहाल प्रशासन की पहली प्राथमिकता खाई में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालना और घायलों का बेहतर इलाज करना है.

(ऋषिकेश से अमित कंडियाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: रफ्तार ने छीनी चार जिंदगियां, फतेहपुर में जिम जा रहे तीन दोस्तों को ट्रक ने रौंदा, फर्रुखाबाद में मां की मौत; बेटे की हालत खराब

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES