SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बाघ और हाथियों के दीदार का इंतजार खत्म: 15 नवंबर से खुलेंगे राजाजी पार्क के दरवाजे, सफारी पर जाने से पहले जान लें नए नियम

15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी गेट सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे. 5 महीने के वार्षिक बंदी के बाद यह गेट अधिकारी खोलेंगे. जिसके चलते राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज स्थित रानीपुर सफारी गेट को तैयार कर दिया गया है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 14, 2026, 11:01 IST | Updated: Nov 14, 2026, 11:04 IST
Join

प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों का पांच महीने का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. वार्षिक मानसून बंदी के बाद 15 नवंबर से राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी सफारी गेट सैलानियों के लिए खोल दिए जाएंगे. 15 जून तक चलने वाले इस पर्यटन सीजन को लेकर वन विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. 

हालांकि, इस बार जंगल की सैर पर जाने वाले पर्यटकों के लिए नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. सफारी के दौरान मोबाइल फोन ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

सुरक्षा और नियमों पर वन विभाग सख्त
हरिद्वार रेंज की वन क्षेत्राधिकारी आभा रतूड़ी ने वन कर्मियों के साथ रावली, छिड़क, हरनोल और रानीपुर सफारी गेट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए सभी जंगल मार्गों को दुरुस्त कर दिया गया है. कोर्ट के निर्देशों के बाद अब सफारी के समय किसी भी सैलानी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही एनटीसीए की गाइडलाइंस और तय समय सीमा का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

जैव विविधता और रोमांच का संगम
आपको बता दें, शिवालिक की पहाड़ियों और गंगा-यमुना के मैदानों के बीच करीब 1,075 वर्ग किलोमीटर में फैला राजाजी टाइगर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जाना जाता है. कल-कल बहती गंगा, घने साल के जंगल और खुले घास के मैदानों के बीच यहां एशियाई हाथियों के झुंड, बाघ, गुलदार, भालू, सांभर, चीतल, काकड़, हाइना और सैकड़ों प्रजातियों के पक्षियों का दीदार सैलानियों को रोमांचित करता है.

सफारी जोन और उनकी खासियत
पर्यटकों के लिए रिजर्व के चार जोन खोले जा रहे हैं. हरिद्वार से 10 किमी दूर स्थित चीला जोन में 36 किमी का गोलाकार ट्रैक है. साढ़े तीन घंटे की इस सफारी में घने जंगल और नदी क्षेत्र के साथ हाथी सफारी का भी आनंद लिया जा सकता है. रायवाला के पास स्थित 23 किमी लंबा मोतीचूर जोन घने जंगलों और प्राकृतिक जलस्रोतों के लिए मशहूर है, जहां हाथियों के झुंड आसानी से दिख जाते हैं.

हरिद्वार से महज 5 किमी दूर स्थित 24 किमी के रानीपुर जोन में अंधे पहाड़ी मोड़ और मिश्रित वन सफारी का रोमांच बढ़ाते हैं. यहां गुलदार और मोरों की बहुतायत है. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर स्थित चिल्लावाली-मोहंड जोन के 27 किमी का ट्रैक जलकुंडों में अठखेलियां करते हाथियों और दुर्लभ पक्षियों के दीदार के लिए खास है.

बुकिंग, शुल्क और पहुंचना बेहद आसान
सैलानी आधिकारिक वेबसाइट rajajitigerreserve.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन या गेट के काउंटर से ऑफलाइन परमिट बुक कर सकते हैं. भारतीय पर्यटकों के लिए परमिट शुल्क 150 रुपये और विदेशियों के लिए 600 रुपये है, जबकि जिप्सी का किराया 2,500 से 3,500 रुपये के बीच है. 

देश के प्रमुख शहरों से सड़क और रेल मार्ग से जुड़े हरिद्वार का नजदीकी एयरपोर्ट जौलीग्रांट (37 किमी) है, जहां से सैलानी आसानी से पहुंचकर अपने बजट के अनुसार होटल या धर्मशालाओं में ठहर सकते हैं.

(हरिद्वार से करण खुराना की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: बर्फबारी के बीच गुलजार होंगी उत्तरकाशी की अनछुई वादियां, दिसंबर में होगा 'विंटर टूरिज्म कॉन्क्लेव', खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES