SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'मेरे मामा टीटी हैं': हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर मजदूरों को ठगने वाला गैंग बेनकाब, 30 घंटे में GRP ने 5 को भेजा जेल!

Haridwar Railway Station Fraud: हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर गरीब मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वाले शातिर ठगों पर जीआरपी पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है. 'मेरे मामा टीटी हैं' का झांसा देकर लोगों को ठगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है. महज 30 घंटे में गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

Written By Pooja Singh
Published: Oct 16, 2026, 02:55 PM IST | Updated: Oct 16, 2026, 03:05 PM IST
Join

Haridwar Railway Station Fraud/ करण खुराना: इन दिनों अपनों के पास पहुंचने की राह में कन्फर्म टिकट सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है. त्योहारों की तारीखें पास आते ही रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जहां हर कोई घर पहुंचने की जद्दोजहद में है. इस बीच जीआरपी पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 'मेरे मामा टीटी हैं' का मायाजाल बुनकर मजबूर यात्रियों की जेबें खाली कर रहा था.

ठगी की स्क्रिप्ट सुन आप भी रह जाएंगे हैरान!
महज 30 घंटे में जीआरपी ने इस गिरोह के 5 सदस्यों को दबोचकर जेल की सलाखों के पीछे धकेल दिया है. जांच में जो खुलासा हुआ है, उसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस गैंग के शातिर ठग जनरल टिकट को एसी कोच में बदलवाने का झांसा देते थे. फर्जी टीटी बनकर रेलवे के नियम समझाते और मजदूरों से मोबाइल, पिन कोड, बैग और नकदी अपने कब्जे में ले लेते थे. इसके बाद बैंक खातों से हजारों रुपये उड़ाकर फरार हो जाते थे.

सबसे ज्यादा इस गैंग के शिकार वही मजदूर बनते थे, जो जनरल टिकट लेकर लंबी दूरी का सफर तय करने की जद्दोजहद में कर रहे होते थे. 

यह भी पढ़िए:  'आरोप बेबुनियाद, उल्टा वही गुनहगार': मंत्री रेखा आर्य के पति पप्पू गिरधारी का काउंटर अटैक, खुद जड़ दिए संगीन आरोप!

जानिए कैसे हुआ मामले का खुलासा?
इस मामला तब सामने आया, जब 10 अक्टूबर की रात पश्चिम बंगाल के दो मजदूरों के खातों से करीब 90 हजार 500 रुपये निकाल लिए गए थे. मामले की भनक लगते ही जीआरपी कप्तान अरुणा भारती के नेतृत्व और सीओ अनुज की निगरानी में पुलिस ने कार्रवाई की और पांचों आरोपियों को दबोच लिया. पुलिस ने उनके पास से 25 हजार रुपये नकद, मोबाइल और बैग बरामद किए हैं. जबकि, 50 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं.

बहरहाल, दीपावली से पहले मजदूरों की मेहनत की कमाई लूटने वालों के खिलाफ जीआरपी ने शिकंजा कस दिया है. कप्तान अरुणा भारती ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.

यह भी पढ़िए: रेखा आर्य विवाद: ‘जब मंत्री सुरक्षित नहीं तो आम जनता का क्या?’ करन माहरा और हेमंत पांडे ने उठाए सवाल

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES