SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आज विधि-विधान से बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट, 6 महीने मुखबा में विराजेंगी मां गंगा; जानें बाकी धामों का अपडेट

गंगोत्री धाम के कपाट 10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे. मां गंगा की उत्सव डोली मुखबा पहुंचेगी. जानें यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तारीख और समय.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 10, 2026, 07:48 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 08:04 AM IST
Image Credit: Gangotri Dham Closing Date 2026
Join

उत्तरकाशी: विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज 10 नवंबर 2026 को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे. मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना और विधि-विधान के साथ कपाट बंद किए जाएंगे. इसके बाद मां गंगा की उत्सव डोली हजारों श्रद्धालुओं के साथ शीतकालीन प्रवास मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना होगी. इस साल चारधाम यात्रा का समापन 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा.

सीधे मुखबा नहीं पहुंचेगी डोली

आज रात डोली चंडी मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी और कल, 11 नवंबर, भैया दूज के अवसर पर मुखबा पहुंचेगी. मुखबा में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की ओर से मां गंगा के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. अगले छह महीने तक श्रद्धालु मुखबा स्थित शीतकालीन मंदिर में मां गंगा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे. इस साल 19 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए हैं.

बाकी तीन धामों के कपाट कब होंगे बंद?

इस साल चारधाम यात्रा का समापन 16 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ होगा. चारों धामों का शीतकालीन कार्यक्रम इस प्रकार है.

चारधाम यात्रा 2026: कब बंद होंगे चारों धामों के कपाट?

चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. सबसे पहले गंगोत्री और सबसे आखिर में बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे.

चारधाम यात्रा कपाट बंद होने की तिथियां 2026
श्री गंगोत्री जी: 10 नवंबर, अन्नकूट (गोवर्धन पूजा) पर, दोपहर 12:05 बजे
श्री यमुनोत्री जी: 11 नवंबर, भैया दूज पर, सुबह 10:28
श्री केदारनाथ जी: 11 नवंबर, भैया दूज पर, सुबह 8:30 बजे
श्री बद्रीनाथ जी: 16 नवंबर, रात 9:37 बजे

गंगोत्री के कपाट अन्नकूट यानी गोवर्धन पूजा पर बंद होंगे.वहीं, केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट भैया दूज के दिन बंद किए जाएंगे.

सर्दियों में हर साल कपाट क्यों बंद कर दिए जाते हैं?

चारों धाम समुद्र तल से करीब 3,000 से 3,600 मीटर की ऊंचाई पर बसे हैं. नवंबर आते ही यहां भारी बर्फबारी शुरू हो जाती है, तापमान माइनस में चला जाता है और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ जाता है.  ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं का वहां पहुंचना और पुजारियों का रहना मुश्किल हो जाता है. इसीलिए करीब छह महीने तक धामों के कपाट बंद रहते हैं. इस दौरान भगवान अपने-अपने शीतकालीन गद्दीस्थल पर विराजमान रहते हैं, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकते हैं. अप्रैल-मई में, आमतौर पर अक्षय तृतीया के आसपास, जब बर्फ पिघल जाती है और मौसम खुल जाता है, तब कपाट फिर से खोल दिए जाते हैं और नई यात्रा शुरू होती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES