SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ED दफ्तर पहुंचे पूर्व सीएम हरीश रावत: पूर्व OSD चंदन जीना के ठिकानों पर रेड के बाद पूछताछ जारी

Harish Rawat ED Dehradun: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से नोटिस मिलने की जानकारी सामने आई है.। नोटिस के बाद हरीश रावत आज सुबह ED के दफ्तर पहुंचे.मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है

Edited By Preeti Chauhan
Published: Sep 26, 2026, 12:21 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 02:31 PM IST
Image Credit: Harish Rawat ED Dehradun
Join

Harish Rawat ED Dehradun/देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत शनिवार को देहरादून स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर बुलाया गया है.हरीश रावत अपनी मां की फोटो लेकर ईडी कार्यालय पहुंचे। हरीश रावत ने इसे लेकर सोशल मीडिया में वीडियो अपलोड कर जानकारी दी. इस मामले में हरीश रावत के साथ उनके अधिवक्ता और उत्तराखंड के पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत भी पहुंचे.

पूर्व OSD के घर छापेमारी से जुड़ा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, ED ने यह कार्रवाई पूर्व सीएम हरीश रावत के पूर्व OSD (विशेष कार्य अधिकारी) चंदन जीना के परिसरों पर हुई हालिया छापेमारी के सिलसिले में की है. चंदन जीना से जुड़े मामले में पूछताछ और स्पष्टीकरण के लिए ED की टीम ने हरीश रावत को समन भेजकर तलब किया था.

ED दफ्तर पहुंचे हरीश रावत
समन मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज देहरादून में ED दफ्तर पहुंचे, जहां जांच अधिकारी उनसे पूर्व OSD से संबंधित मामलों और वित्तीय लेन-देन के विषय में सवाल-जवाब कर रहे हैं. ED दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कांग्रेस समर्थकों की हलचल भी बढ़ गई है. मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है.

ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए एडवोकेट अवतार सिंह रावत ने बताया कि PMLA एक्ट का दुरुपयोग किया जा रहा है. इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं बनती है. 10 साल पहले जिस मामले पर हरीश रावत ने ही कार्रवाई की हो उस पर 10 साल बाद छापेमारी हो रही है. वह भी तब जब मामले में किसी भी मुद्दे पर चंदन सिंह जीना या हरीश रावत के खिलाफ कोई भी सबूत मिले हो या FIR में नाम दर्ज हो.

'हां, मैं हिंदू हूं...': हरीश रावत के बयान से देवभूमि में सियासी भूचाल, क्या 'सॉफ्ट हिंदुत्व' के सहारे नैय्या पार लगाएगी कांग्रेस?
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES