App

देहरादून में ट्रिपल हत्याकांड से सनसनी: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, दंपति और नौकरानी की पेचकस से घोपकर हत्या

Tapovan Triple Murder: तपोवन की विष्णु लोक कॉलोनी में घर में प्लम्बिंग का काम करने आए आरोपी से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी ने पेचकस से घोपकर तीन लोगों की हत्या कर दी.

देहरादून में ट्रिपल हत्याकांड से सनसनी: पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद, दंपति और नौकरानी की पेचकस से घोपकर हत्या
Image Credit: Uttarakhand Police

Tapovan Triple Murder: उत्तराखंड के देहरादून से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. रायपुर थाना क्षेत्र के तपोवन की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर को एक बदमाश ने आयुध निर्माणी (ऑर्डिनेंस फैक्ट्री) से रिटायर बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की दिनदहाड़े पेचकस से गोदकर हत्या कर दी. दिनदहाड़े ट्रिपल हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

ट्रिपल हत्याकांड से सनसनी 
रायपुर पुलिस ने बताया कि तपोवन की विष्णुलोक कॉलोनी में एक व्यक्ति चोरी के प्रयास में पकड़ लिया गया. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी राजकुमार ने घर के भीतर एक बुजुर्ग दंपति और बीच-बचाव करने आई पड़ोस की नौकरानी पर पेचकस से जानलेवा हमला कर दिया. लहूलुहान हालत में तीनों पीड़ितों 80 वर्षीय रमेश कपूर, 75 वर्षीया रजनी कपूर और 48 वर्षीया नौकरानी तिलया देवी को तत्काल कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया.

​लेनदेन के विवाद में हुई जघन्य वारदात
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला है. देहरादून में सहारनपुर चौके के पास रहता है. पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से इस बुजुर्ग दंपति के घर प्लम्बिंग का काम करता आ रहा था. घटना के दिन भी दंपति ने उसे प्लम्बिंग के काम के लिए बुलाया था. काम पूरा होने के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई. गुस्से में आकर राजकुमार ने अपने पास रखे पेचकस से बुजुर्ग दंपति पर हमला कर दिया. इसी दौरान चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची नौकरानी पर भी उसने हमला कर उसकी हत्या कर दी.

​पुलिस कार्रवाई और साक्ष्य बरामदगी
घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीमों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. मृतक महिला के परिजनों की तहरीर पर थाना रायपुर में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पेचकस, मृतका की एक सोने की चैन और ₹600 की नगदी बरामद की है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी अकेला घर में जाता दिखा है, और पुलिस मामले में आगे की विस्तृत वैधानिक कार्रवाई कर रही है.

पैसों को लेकर कहासुनी हुई 
एसएसपी देहरादून परबेंद्र डोभाल का कहना है कि पूरे मामले की घटना को लेकर पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है. आरोपी राजकुमार से भी पूछताछ की जा रही है और आरोपी के अपराधी के इतिहास के बारे में भी पता लगाया जा रहा है. उनका कहना है कि यह बहुत ही जगन्नाथ घटना है और इसकी पुलिस निंदा करती है साथ में जो भी कड़ी से कड़ी सजा होगी. वहीं, आरोपी का कहना है कि उसने मृतकों के घर पर काम किया था और उसके ₹600 की दिहाड़ी हुई थी लेकिन उसे ₹300 की दिहाड़ी दी जा रही थी इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और मृतक ने इसी बात को लेकर गाली गलौज की. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More