)
राम अनुज/देहरादून: राजधानी देहरादून में 20 अक्टूबर 2026 को परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है. कार्यक्रम के दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा. दशहरा शोभायात्रा कालिका मंदिर से शुरू होकर मोती बाजार, पलटन बाजार, राजपुर रोड, एस्लेहॉल और कनक चौक होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए विक्रम-मैजिक, सिटी बसों और निजी वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है.पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें.
विक्रम और मैजिक वाहनों के लिए ट्रैफिक प्लान
रुट डाइवर्ट प्लान
आज परेड ग्राउण्ड में आयोजित दशहरा पर्व के अवसर पर शहर क्षेत्रान्तर्गत यातायात व्यवस्था निम्नवत रहेगी
परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा
शोभायात्रा कालिका मंदिर से प्रस्थान कर परेड़ ग्राउण्ड में पहुँचेगी.
शोभायात्रा का रुट
श्री कालिका मन्दिर -मोती बाजार - पल्टन बाजार- राजपुर रोड़- एस्लेहॉल - कनक चौक- परेड ग्राउण्ड
विक्रम/मैजिक के लिये ट्रैफिक प्लान-03 नम्बर विक्रम / मैजिक वाहन के लिए रुट
उक्त रुट पर चलने वाले बिक्रम दिनाँक 20/10/2026 को परेड ग्राउण्ड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक केवल तहसील चौक तक ही आ सकेंगे, जहाँ से ये दून चौक से एमकेपी चौक होते हुये सी0एम0आई0, धर्मपुर की तरफ जा सकेंगे व इनके तहसील चौक तक आने का रुट पूर्ववत ही रहेगा.
विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 05-उक्त रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन दिनांक 20.10.2026 को परेड ग्राउण्ड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जाएंगे.
विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 08-उक्त रुट पर चलने वाले विक्रम वाहन भी दिनांक 20.10.2026 को परेड़ ग्राउण्ड पर चलने वाले दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक रेलवे गेट से वापस घुमा दिये जाएंगे.
विक्रम/मैजिक वाहन रुट नम्बर 02-उक्त रुट पर चलने वाले समस्त विक्रम पंन्त रोड़ स्थित विक्रम स्टैण्ड से संचालित नही होगें, उक्त रोड़ पर संचालित समस्त विक्रम दिनांक 20.10.2026 को परेड़ ग्राउण्ड में दशहरा कार्यक्रम की समाप्ति तक सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस घुमा दिये जाएंगे.
सिटी बसों के लिये ट्रैफिक प्लान
1- परेड़ ग्राउण्ड से चलने वाली कैण्ट/राजपुर रोड बस सेवा-उक्त मार्ग पर चलने वाले बस सेवा दिनाँक 20/10/2026 को दशहरा पर्व के अवसर पर राजपुर रोड ओरिएण्ट चौक स्थित पैट्रोल पम्प के पास से संचालित की जा सकेगी तथा किसी भी स्थिति में उक्त बसें कनक चौक की तरफ नही आयेगी.
2- क्लेमेण्टाउन से राजपुर रोड़ कुठाल गेट चलने वाली रोड़ बस सेवा...
उक्त मार्ग पर चलने वाली बसे पंत रोड लैन्सडाउन की तरफ न जाकर दर्शन लाल चौक से घण्टाघर होते हुए राजपुर रोड़ कुठाल गेट तक जायेगी तथा वापसी रुट निम्नवत ही रहेगा.
3- रायपुर रोड़ मालदेवता सहस्त्रधारा रोड़ बस सेवा...
उक्त मार्ग पर चलने वाली बस सेवा दिनांक 20/10/2026 को चुना भट्टा रायपुर रोड़ से संचालित की जायेगी तथा सर्वे चौक पर सवारी उतार कर वापस रायपुर रोड़ चूना भट्टा जा सकेगी.
बैरियर व्यवस्था
1- बुद्धा चौक
2- दर्शनलाल चौक
3- डूंगा हाउस तिराहा
4- कनक चौक
5- रोजगार तिराहा
6- कान्वेट तिराहा
7- ओरियन्ट चौक
8- लैन्सडाउन चौक
9- सर्वे चौक
10- होटल पैसफिक तिराहा
11- मनोज क्लीनिक चौक
पार्किंग व्यवस्था-सामान्य पार्किंग
1- रेंजर्स ग्राउण्ड
2- मंगला देवी इण्टर कॉलेज
3- काबुल हाऊस पार्किंग
4- नगर निगम पार्किंग
5- पुराना तहसील परिसर पार्किंग
वीआईपी/अधिकारीगण/पास धारक वाहन पार्किंग
1- परेड ग्राउण्ड मंच के पीछे
2- दून क्लब
3- टिन शैड पार्किंग स्मार्ट सिटी
4- प्रेस क्लब के पास पार्किंग
रुट प्लॉन-राजपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट
ग्रेट वेल्यू तिराहा-दिलाराम चौक-बहल चौक -ग्लोब चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पर्किंग स्थल
सहस्त्रधारा/रायपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-
सहस्त्रधारा क्रासिंग -कर्जन रोड -सर्वे चौक-मंगला देवी/काबुल हाऊस पार्किंग
ईसी रोड/सुभाष रोड से आने वाले वाहनो हेतु रूट
आराघर चौक-द्वारिका स्टोर -क्रास रोड -बुद्वा चौक-रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग
सहारनपुर रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-
प्रिंस चौक -तहसील चैक -दून चौक -बुद्वा चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग
चकराता रोड से आने वाले वाहनों हेतु रूट-
बिन्दाल चौक -घंटाघर -दर्शनलाल चौक -रेंजर्स ग्राउण्ड पार्किंग स्थल
उपरोक्त पार्किंग स्थलों के भर जाने पर वैकल्पिक ( कन्टीजेन्सी ) पार्किंग प्लान निम्नवत रहेगा
1- सचिवालय/लॉर्ड वैंकटेश्वर/ सुभाष रोड पर सिंगल लाईन में पार्किंग –राजपुर रोड़ की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु.
2- जनपथ मार्केट बिन्दाल पार्किंग –बल्लुपुर, किशननगर की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु.
3- महिला पॉलिटेक्निक के सामनें सिंगल लेन में –रायपुर, सहस्त्रधारा क्रासिंग की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु.
4- कचहरी पार्किंग / हिमालयन आर्म्स से दून चौक के मध्य–सहारनपुर रोड़ / प्रिंस चौक की ओर से दशहरा पर्व में सम्मिलित होने वाले वाहनों हेतु.
नोटः-1-परेड ग्राउण्ड में दशहरा मेले के दौरान आने वाले वाहन चालकों / स्वामियों से अनुरोध है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार्क करें तथा यथासम्भव दुपहिया वाहनों का प्रयोग करते हुए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
2- कार्यक्रम के दौरान नगर में चलने वाली अति आवश्यक सेवा वाले वाहनों को जाने दिया जायेगा.