App

कौन हैं अनुराग डोभाल? बिग बॉस फेम यूट्यूबर गिरफ्तार, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप

Dehradun News: देहरादून पुलिस ने यूट्यूबर अनुराग डोभाल को मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. वहीं, अनुराग डोभाल ने पत्नी की परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

कौन हैं अनुराग डोभाल? बिग बॉस फेम यूट्यूबर गिरफ्तार, ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप
Image Credit: Anurag Dobhal

Dehradun News: फेमस यूट्यूबर व कंटेंट क्रिएटर अनुराग डोभाल को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. अनुराग डोभाल के साथ चार और लोगों को भी पकड़ा गया है.

अनुराग डोभाल समेत चार अरेस्ट किए गए 
यह पूरी घटना 5 अक्टूबर की रात हरिद्वार बाईपास रोड के पास नेक्सा शोरूम की है. यहां पुलिस को युवकों के बीच मारपीट की सूचना मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर बाईपास चौकी ले आई. हालांकि, चौकी में बातचीत के दौरान अनुराग डोभाल, अभिषेक, अभय चौधरी और कुर्बान व दूसरे पक्ष राज सिंह चौहान के साथ उग्र होकर मारपीट करने लगे. ​स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर चारों आरोपियों को धारा 170 BNSS के तहत हिरासत में ले लिया.

ऋतिका के परिजनों पर मारपीट का आरोप 
पीड़ित राज सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई. घायल को मेडिकल जांच के लिए दून अस्पताल भेजा गया. वहीं, इससे पहले अनुराग की टीम ने एक वीडियो जारी कर पत्नी रितिका के परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाया था. नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस का कहना है कि उन्हें धारा 151 के तहत कुल 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है. अनुराग डोभाल बिग बॉस में भी जा चुके हैं.

कौन हैं अनुराग डोभाल? 
अनुराग डोभाल देहरादून के रहने वाले हैं. उनके यूट्यूब चैनल UK07 Rider पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं. वह बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद चर्चा में आए थे. अनुराग ने इंटर कास्ट मैरिज की है. उन्होंने अपने ही परिवार पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. अनुराग डोभाल ने पत्नी पर भी गंभीर आरोप लगाए थे. पत्नी उनसे अलग हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, अनुराग और रितिका को एक बेटा भी है. पत्नी से विवाद की खबरें पहले भी आ चुकी हैं. उनकी पत्नी ने भी उनपर गंभीर आरोप लगाए थे. 

महंगी बाइक और कार के शौकीन  
जानकारी के मुताबिक, अनुराग डोभाल के पास महंगी बाइक का कलेक्शन हैं. उनके पास BMW की 22 लाख की बाइक है. इसके अलावा उनके पास Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja ZX-10R, BMW G 310 GS, KTM RC 200 और Bajaj Avenger 200 जैसी महंगी बाइक है. उनके पास कई लग्जरी कार भी है. वह महंगी बाइक और कार का वीडियो बनाते हैं. उनके वीडियो को खूब पसंद किए जाते हैं.  

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो