SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

देहरादून में बोरे में बंद मिली युवती की लाश, चेहरे-गर्दन पर गहरे जख्म; हत्या की आशंका

देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला में बोरे में बंद अज्ञात युवती का शव मिला. चेहरे और गर्दन पर गहरे जख्म हैं. पुलिस को दूसरी जगह हत्या कर शव फेंके जाने का शक है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 19, 2026, 08:01 IST | Updated: Nov 19, 2026, 08:12 IST
Image Credit: Dehradun Crime News
Join

राम अनुज/देहरादून: राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जामुनवाला गांव में कूड़े के ढेर के पास एक बंद बोरी के अंदर एक अज्ञात युवती का शव मिला है.  युवती के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं. शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना पर प्रेमनगर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए. पुलिस और फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं, लेकिन अभी तक युवती की पहचान नहीं हो पाई है.

पहचान छिपाने के लिए फेंका शव?

एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि जहां शव मिला है, वो जगह क्राइम सीन नहीं लग रही.ऐसी आशंका है कि युवती की हत्या कहीं और की गई और पहचान छिपाने के लिए शव को बोरे में भरकर यहां फेंक दिया गया. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच के आधार पर यह मामला हत्या का लग रहा है.  मृतक की पहचान और अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है.  पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस मौके पर पहुंची और सबूत जुटाने शुरू किए.

युवती कौन थी?हत्या कहां की गई?

पुलिस के सामने फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती मृतका की पहचान करना है। इसके लिए आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है. शव को जामुनवाला तक कौन लाया?पुलिस आसपास के इलाकों में पहचान के लिए पूछताछ कर रही है. पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद मौत की वजह साफ होगी.

उत्तराखंड में आज खिली रहेगी धूप, लेकिन सुबह-शाम बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और बर्फबारी का कोई अलर्ट नहीं

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES