)
देहरादून: उत्तराखंड में आज 19 नवंबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहने का अनुमान है.मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की है. पहाड़ी और मैदानी इलाकों में दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंड का असर साफ महसूस होगा. पर्वतीय क्षेत्रों की कुछ घाटियों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है, इसलिए सुबह सफर करने वाले लोग सावधानी बरतें.
आज 19 नवंबर 2026 को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क (साफ) रहने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, राज्य में फिलहाल बारिश या बर्फबारी की कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे के साथ ठंडक बढ़ गई है. मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 22 नवंबर तक प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क ही बना रहेगा. 20 से 25 नवंबर तक भी बारिश और बर्फबारी की कोई संभावना नहीं जताई गई है
देहरादून की बात करें तो आज आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 26°C, न्यूनतम 12°C के आसपास रह सकता है.
पहाड़ी इलाकों की बात करें तोदिन में धूप,सुबह-रात में ठंड बढ़ेगी.घाटियों में कुछ जगहों पर हल्का से मध्यम कोहरा का अनुमान है. बारिश-बर्फबारी का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है. अगले 7 दिन के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है.
उच्च हिमालयी क्षेत्र (बद्रीनाथ, केदारनाथ) जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में रात और सुबह के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पिछले दिनों हुई बर्फबारी के कारण बद्रीनाथ जैसे क्षेत्रों में तापमान शून्य से नीचे (-1°C तक) पहुंच गया है.
पहाड़ी जिलों की घाटियों में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर रह सकता है, इसलिए सुबह की यात्रा के दौरान सावधानी बरतें. दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर को देखते हुए पर्याप्त गर्म कपड़े साथ रखें.