चिराग पासवान से शादी की खबरों पर पूर्व CM की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या था उस किताब का राज?
चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर आरुषि निशंक ने जवाब दिया है. एक्ट्रेस ने बताया कि 2024 में वायरल तस्वीर और किताब को लेकर कैसे शुरू हुई थी चर्चा.
आरुषि निशंक: अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. वजह है केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ उनकी शादी को लेकर उड़ रही अफवाहें. सोशल मीडिया पर दोनों की कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों जल्द शादी करने वाले हैं.अब आरुषि ने खुद इस मामले पर अपनी बात रखी है.आरुषि ने साफ किया है कि चिराग पासवान उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने बताया कि वो चिराग से मिलने शादी का कार्ड देने नहीं गई थीं, बल्कि उन्हें बधाई देने और एक किताब भेंट करने गई थीं.लोगों ने उसी किताब को शादी का कार्ड समझ लिया और फिर शादी की खबरें फैल गईं.
किताब को समझ लिया शादी का कार्ड
दरअसल, साल 2024 में आरुषि निशंक की चिराग पासवान के घर हुई मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. तस्वीर में आरुषि के हाथ में एक किताब दिखाई दे रही थी. इसी के बाद दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं. IANS को दिए इंटरव्यू में आरुषि ने हंसते हुए कहा, मैं तो ट्रोल मैटेरियल हूं, मुझे कभी भी ट्रोल किया जा सकता है. लेकिन सच ये है कि चिराग मेरे अच्छे दोस्त हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उन्हें बधाई देने गई थी.
पब्लिक फिगर होने पर क्या बोलीं आरुषि?
आरुषि ने कहा कि पब्लिक फिगर होने का एक नुकसान यह भी है कि लोग छोटी-सी बात को बड़ा बना देते हैं. जब पब्लिक इतना प्यार देती है तो थोड़ी गलतफहमी भी चल जाती है.
धीरेंद्र शास्त्री से हुई मुलाकात पर क्या बोलीं आरुषि?
आरुषि ने इस दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री से हुई मुलाकात पर भी बात की. उन्होंने बताया कि सितंबर में जब वो उनसे मिलीं और तस्वीर शेयर की, तो लोगों ने उस पर भी गलत कमेंट किए. आरुषि ने कहा, वो हमारे महाराज जी हैं, एक संत आदमी हैं. उन पर इस तरह की बातें कहना ठीक नहीं है. इससे मन दुखी हुआ.
कौन हैं आरुषि निशंक?
आरुषि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ-साथ प्रोड्यूसर, कथक डांसर और TEDx स्पीकर भी हैं. उन्हें पहचान जुबिन नौटियाल के गाने 'वफा ना रास आई' से मिली थी. इसके अलावा वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उनके प्रोडक्शन में 'लाइफ हिल गई' और 'मेजर निराला' जैसी सीरीज बन चुकी हैं.सोशल मीडिया पर भी आरुषि अपनी तस्वीरों और खूबसूरती को लेकर चर्चा में रहती हैं.