SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language
LIVE NOW

UP MLC Election Result 2026 Live: यूपी में MLC की 11 सीटों पर मतगणना जारी, मेरठ में मतगणना के बीच हंगामा,प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ पुलिस से भिड़े

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है. मतगणना के लिए प्रदेश के सात जिलों में केंद्र बनाए गए हैं.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 27, 2026, 07:35 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 09:21 AM IST
Image Credit: UP MLC Election Result 2026 Live
Join

UP MLC Election Counting 2026 Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से जारी है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटें शामिल हैं. मतगणना के लिए प्रदेश के सात जिलों में केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, मतगणना निर्धारित केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में कराई जाएगी.

 

 

27 Oct 2026, 9:20 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live: यूपी में MLC की 11 सीटों पर मतगणना जारी

एक घंटे से वोटों की गिनती जारी 
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की 6 सीटों की गिनती 
मेरठ में मतगणना के बीच हंगामा 
प्रत्याशी विक्रांत वशिष्ठ पुलिस से भिड़े 
 

27 Oct 2026, 9:19 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live: आगरा-MLC चुनावों की मतगणना शुरू

अभेद बनाई गई है सुरक्षा व्यवस्था
आगरा मंडलायुक्त/रिटर्निंग ऑफिसर नागेन्द्र प्रताप सिंह भी मतगणना स्थल पर मौजूद
आगरा डीएम,मथुरा डीएम, एटा डीएम,फिरोजाबाद डीएम सहित सभी 12 जिलों के डीएम मौजूद
भाजपा खंड शिक्षक के प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी और सपा से आकाश अग्रवाल,दोनों ने अपनी जीत का किया दावा
सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल ने एक बार फिर भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का लगाया लगाया
बोले सिर्फ आरोप नहीं,कॉलेज प्रशासनों से बात करके कर सकते है धमकाने की पुष्टि

27 Oct 2026, 9:18 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live:वाराणसी में सपा बनाम बीजेपी

वाराणसी में सपा बनाम बीजेपी
34 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज ,8 जिलों के वोटों की गिनती जारी, पहड़िया मंडी में सुरक्षा कड़ी
वाराणसी में खोली गईं मतपेटियां, MLC चुनाव के लिए मतगणना शुरू।
34 प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला, वाराणसी खंड में मतगणना जारी।
मैदान में कुल 34 उम्मीदवार— 24 स्नातक और 10 शिक्षक प्रत्याशी शामिल।
पहड़िया मंडी में हो रही मतगणना, वोटों की गिनती के लिए बनाए गए 14 टेबल।
वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुल 8 जिलों की मतपेटियों की हो रही है गिनती।
वाराणसी खंड सीट पर सपा और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर।
पहड़िया मंडी मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, गिनती जारी।
मतगणना स्थल पर 24 घंटे के लिए शिफ्ट में लगाई गयी है कर्मियों की ड्यूटी।
दोपहर 12 बजे तक सामने आने लगेंगे शुरुआती रुझान।
सपा MLC प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा का बयान— सेमीफाइनल मुकाबले के लिए तैयार, जीत का पूरा भरोसा।
DIG शिवहरि मीणा का बयान— त्रिस्तरीय अभेद्य सुरक्षा, CCTV और ड्रोन से रखी जा रही है पैनी नजर।
 

27 Oct 2026, 9:12 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live:हम ही जीतेंगे-उमेश द्विवेदी भाजपा प्रत्याशी

हमने जमीन पर रहकर चुनाव लड़ा है. हम 11 की 11 सीट जीतेंगे. विपक्ष को ये साबित कर देंगे कि चुनाव बैलेट पर हो या evm से हम ही जीतेंगे.

 

27 Oct 2026, 9:10 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live:यूपी में आज MLC की 11 सीटों पर मतगणना

11 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू  
7 शहरों में मतगणना केंद्र 
MLC चुनाव...27 पर दांव 
11 सीट... BJP-सपा में टक्कर 

27 Oct 2026, 8:55 AM

UP MLC Election Result LIVE:वाराणसी खंड में सपा और BJP में कड़ी टक्कर

वाराणसी में खोली गयी मतपेटी शुरू हुई मतगणना
वाराणसी में 34 प्रत्याशी मैदान में 
24 प्रत्याशी स्नातक MLC एवं 10 शिक्षक प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज 
वाराणसी में काउंटिंग के लिए 14 टेबल बनाये गये हैं 
सुरक्षा के सख्त इंतजाम 
8 जिलों में हुई है वोटिंग 

27 Oct 2026, 8:36 AM

16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कुल 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है.  मतगणना की शुरुआत कुल पड़े मतों की गिनती से होगी। इसके बाद प्रत्याशीवार मतों की गणना की जाएगी.
 

27 Oct 2026, 8:26 AM

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: आज शाम आएगा रुझान, नतीजे के लिए बुधवार तक करना होगा इंतजार

गोरखपुर/नागेन्द्र मणि त्रिपाठी: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं. मंगलवार की देर शाम तक चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है, जबकि अंतिम परिणाम बुधवार तक आने की संभावना है। मतगणना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
 

27 Oct 2026, 8:23 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live: एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू

एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है. लखनऊ के मतगणना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है.  लखनऊ में शिक्षक और स्नातक की काउंटिंग होगी.

27 Oct 2026, 8:22 AM

UP MLC Election Counting 2026 Live: बरेली-शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव की मतगड़ना आज

एमएलसी के 17 उम्मीदवारो के भविष्य का आज होगा फैसला
खण्ड स्नातक चुनाव में 9 जिले के 47701 मतदाताओं ने अपने मत का किया है इस्तेमाल
चुनाव में भाजपा प्रत्यासी हरि सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद के बीच है मुख्य मुकाबला
सुबह 8 बजे बैलेट से शुरू होगी मतगणना
मतगणना को लेकर चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल का कमिश्नर डीआईजी एसएसपी जिला अधिकारी मौजूद
कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कम्युनिस्ट हाल में 8 बजे से शुरू होगी एमएलसी मतगणना

27 Oct 2026, 8:19 AM

गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर हटाए गए ऑब्जर्वर अभय सिंह

गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी सीट का रिजल्‍ट आने से पहले चुनाव आयोग ने सख्‍त एक्‍शन लिया है.  इलेक्शन ऑब्जर्वर अभय सिंह को पद से हटाकर वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नियुक्त किया गया है.

27 Oct 2026, 8:07 AM

आगरा- विधान परिषद की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की मतगणना नवीन मंडी समिति में होगी 
आगरा समेत 12 जिलों के मतपत्रों की होगी गिनती 
दोनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाई गईं 
शिक्षक सीट पर 11 और स्नातक सीट पर 20 चक्रों में होगी मतगणना 
वरीयता के वोट तय करेंगे नतीजों की रफ्तार
परिणाम में लग सकता है समय 
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा
सीसीटीवी से होगी निगरानी मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
अधिकृत आईडी से ही मिलेगा प्रवेश
भारी वाहनों के रूट डायवर्ट
रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा शिक्षक सीट का परिणाम देर रात या बुधवार सुबह, स्नातक सीट का नतीजा बुधवार को आने की संभावना

27 Oct 2026, 8:00 AM

27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना मंगलवार को है.27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी.

27 Oct 2026, 7:58 AM

सुबह 8 बजे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना शुरू होने का निर्धारित समय
 

27 Oct 2026, 7:57 AM

गोरखपुर

 गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर 1 और 2 में होगी।
 

27 Oct 2026, 7:57 AM

बरेली

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल के हॉल नंबर 1 में होगी।
 

27 Oct 2026, 7:55 AM

झांसी

 इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल नंबर 1 में होगी।
 

27 Oct 2026, 7:55 AM

मेरठ

 मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी की गांधी हॉल बिल्डिंग में स्नातक सीट की मतगणना हॉल A और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल B में होगी।
 

27 Oct 2026, 7:55 AM

आगरा

नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड स्थित केंद्र में स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर 2 में होगी।
 

27 Oct 2026, 7:51 AM

वाराणसी

वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन में स्नातक सीट की गिनती हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की गिनती हॉल नंबर 2 में होगी।
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES