App
Live Now

UP MLC Election Result 2026 Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना आज, वोटों की गिनती शुरू

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक कोटे की 11 सीटों के लिए मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है. मतगणना के लिए प्रदेश के सात जिलों में केंद्र बनाए गए हैं.

UP MLC Election Result 2026 Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना आज, वोटों की गिनती शुरू
Image Credit: UP MLC Election Result 2026 Live

UP MLC Election Counting 2026 Live: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है. इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटें शामिल हैं. मतगणना के लिए प्रदेश के सात जिलों में केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, मतगणना निर्धारित केंद्रों पर संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की मौजूदगी में कराई जाएगी.

 

 

27 Oct 2026 08:36 IST (IST)

16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में कुल 16 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है.  मतगणना की शुरुआत कुल पड़े मतों की गिनती से होगी। इसके बाद प्रत्याशीवार मतों की गणना की जाएगी.
 

27 Oct 2026 08:26 IST (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक MLC चुनाव: आज शाम आएगा रुझान, नतीजे के लिए बुधवार तक करना होगा इंतजार

गोरखपुर/नागेन्द्र मणि त्रिपाठी: गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी. 16 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करने के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. मतगणना के लिए 14 टेबल लगाए गए हैं. मंगलवार की देर शाम तक चुनाव के शुरुआती रुझान सामने आने की उम्मीद है, जबकि अंतिम परिणाम बुधवार तक आने की संभावना है। मतगणना को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 200 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.
 

27 Oct 2026 08:23 IST (IST)

UP MLC Election Counting 2026 Live: एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू

एमएलसी चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई है. लखनऊ के मतगणना स्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है.  लखनऊ में शिक्षक और स्नातक की काउंटिंग होगी.

27 Oct 2026 08:22 IST (IST)

UP MLC Election Counting 2026 Live: बरेली-शिक्षक खंड एमएलसी चुनाव की मतगड़ना आज

एमएलसी के 17 उम्मीदवारो के भविष्य का आज होगा फैसला
खण्ड स्नातक चुनाव में 9 जिले के 47701 मतदाताओं ने अपने मत का किया है इस्तेमाल
चुनाव में भाजपा प्रत्यासी हरि सिंह ढिल्लो और सपा के दानिश आजाद के बीच है मुख्य मुकाबला
सुबह 8 बजे बैलेट से शुरू होगी मतगणना
मतगणना को लेकर चाक चौबंद की गई सुरक्षा व्यवस्था
मतगणना स्थल का कमिश्नर डीआईजी एसएसपी जिला अधिकारी मौजूद
कोतवाली थाना क्षेत्र के संजय कम्युनिस्ट हाल में 8 बजे से शुरू होगी एमएलसी मतगणना

27 Oct 2026 08:19 IST (IST)

गोरखपुर-फैजाबाद सीट पर हटाए गए ऑब्जर्वर अभय सिंह

गोरखपुर-फैजाबाद एमएलसी सीट का रिजल्‍ट आने से पहले चुनाव आयोग ने सख्‍त एक्‍शन लिया है.  इलेक्शन ऑब्जर्वर अभय सिंह को पद से हटाकर वरिष्ठ IAS अधिकारी प्रकाश बिंदु को नियुक्त किया गया है.

27 Oct 2026 08:07 IST (IST)

आगरा- विधान परिषद की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन की मतगणना नवीन मंडी समिति में होगी 
आगरा समेत 12 जिलों के मतपत्रों की होगी गिनती 
दोनों सीटों के लिए 14-14 टेबल लगाई गईं 
शिक्षक सीट पर 11 और स्नातक सीट पर 20 चक्रों में होगी मतगणना 
वरीयता के वोट तय करेंगे नतीजों की रफ्तार
परिणाम में लग सकता है समय 
मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा
सीसीटीवी से होगी निगरानी मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध
अधिकृत आईडी से ही मिलेगा प्रवेश
भारी वाहनों के रूट डायवर्ट
रामबाग से बजरंग पेट्रोल पंप के बीच यातायात प्रतिबंधित रहेगा शिक्षक सीट का परिणाम देर रात या बुधवार सुबह, स्नातक सीट का नतीजा बुधवार को आने की संभावना

27 Oct 2026 08:00 IST (IST)

27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक की पांच और शिक्षक की छह निर्वाचन सीटों के द्विवार्षिक चुनाव-2026 की मतगणना मंगलवार को है.27 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना
संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर की उपस्थिति में निर्धारित केंद्रों पर कराई जाएगी.

27 Oct 2026 07:58 IST (IST)

सुबह 8 बजे

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना शुरू होने का निर्धारित समय
 

27 Oct 2026 07:57 IST (IST)

गोरखपुर

 गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कॉमर्स बिल्डिंग के हॉल नंबर 1 और 2 में होगी।
 

27 Oct 2026 07:57 IST (IST)

बरेली

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना संजय कम्युनिटी हॉल के हॉल नंबर 1 में होगी।
 

27 Oct 2026 07:55 IST (IST)

झांसी

 इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी हॉल नंबर 1 में होगी।
 

27 Oct 2026 07:55 IST (IST)

मेरठ

 मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी की गांधी हॉल बिल्डिंग में स्नातक सीट की मतगणना हॉल A और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल B में होगी।
 

27 Oct 2026 07:55 IST (IST)

आगरा

नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति, टूंडला रोड स्थित केंद्र में स्नातक सीट की मतगणना हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की मतगणना हॉल नंबर 2 में होगी।
 

27 Oct 2026 07:51 IST (IST)

वाराणसी

वाराणसी: स्टेट वेयरहाउस कॉरपोरेशन में स्नातक सीट की गिनती हॉल नंबर 1 और शिक्षक सीट की गिनती हॉल नंबर 2 में होगी।
 

27 Oct 2026 07:51 IST (IST)

किस सीट की मतगणना कहां होगी?

लखनऊ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर 7 में और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल नंबर 8 में होगी.
 

27 Oct 2026 07:42 IST (IST)

UP में आज MLC की 11 सीटों की मतगणना

UP में आज MLC की 11 सीटों की मतगणना
सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती
7 शहरों में बनाए गए मतगणना केंद्र
 

27 Oct 2026 07:38 IST (IST)

यूपी MLC चुनाव परिणाम 2026: सात जिलों में मतगणना केंद्र

विधान परिषद की 11 सीटों की मतगणना के लिए लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में केंद्र निर्धारित किए गए हैं. निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार मतगणना अलग-अलग हॉल में कराई जाएगी।
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More