App

माननीयों की सुरक्षा होगी हाईटेक: यूपी में सांसद और विधायकों के गनर को मिलेंगी 9mm सब-मशीनगन, जानें खासियत

Lucknow News: यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा को अपग्रेड किया जा रहा है. सरकार ने माननीयों की सुरक्षा में तैनात गनरों को नए असलहे देने जा रही है.

माननीयों की सुरक्षा होगी हाईटेक: यूपी में सांसद और विधायकों के गनर को मिलेंगी 9mm सब-मशीनगन, जानें खासियत
Image Credit: AI Image

Lucknow News: यूपी में सांसदों और विधायकों की सुरक्षा और हाईटेक होगी. माननीयों की सुरक्षा में तैनात गनरों को जल्द नए असलहे मिलेंगे. शासन ने जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 800 नाइन एमएम सब-मशीनगन की मंजूरी दे दी है. शासन ने नए असलहे उपलब्ध कराने के लिए 5.59 करोड़ रुपये के बजट को अनुमति दे दी है.

पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए राइफल खरीदी जाएगी
जनप्रतिनिधियों के सुरक्षाकर्मियों के लिए 9 MM की 800 सब-मशीनगन और 2.56 लाख कारतूस खरीदे जाएंगे. एक सब-मशीनगन की कीमत 60 हजार रुपये होगी. इसके अलावा पीएसी की नवगठित महिला वाहिनियों को स्वचलित असलहे दिए जाएंगे. पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत पीएसी की तीन महिला वाहिनियों के लिए 373 पिस्टल और 90 असाल्ट राइफल खरीदी जाएंगी.

इन स्थानों की सुरक्षा का भी ख्याल 
इसके अलावा उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर, हाईकोर्ट, लोकभवन और मेट्रो स्टेशनों जैसे संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा का भी ख्याल रखा गया है. इन स्थानों पर स्नाइपर तैनात किए जाएंगे. सरकार इन स्नाइपर की तैनाती के लिए तीन राइफल खरीदेगी. एक स्नाइपर राइफल की कीमत 10.76 लाख रुपये होगी. इन्हें संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा में इस्तेमाल किया जाएगा.

9 MM सब मशीनगन की खासियत? 
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, 9 MM सब मशीनगन हथियार आमजन के लिए नहीं बनाया जाता. 9 एमएम सब मशीनगन को तैयार करने में राज्य पुलिस की जरूरतों का सारा ध्यान रखा गया है. ये -20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 45 डिग्री से अधिक के तापमान पर फायर करने में सक्षम होते हैं. इनका वजन लगभग 2 से 2.5 किग्रा रहता है. 
इसकी मैगजीन की क्षमता 30 गोलियों की है. इसकी मारक क्षमता भी अधिक होती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More