यूपी में बदले गए 15 IAS और 23 PCS अफसर: योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
IAS Transfer in UP: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया गया है. योगी सरकार ने कई जिलों के सीडीओ भी बदल दिए हैं. कई जिलों के एडीएम का भी ट्रांसफर किया गया है.
IAS Transfer in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 15 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इसमें कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी यानी सीडीओ भी बदले गए हैं. इसके अलावा योगी सरकार ने 23 पीसीएस अफसरों को भी ट्रांसफर कर दिया है. वहीं, रीना सिंह को एकेटीयू कुलसचिव एकेटीयू से केजीएमयू का कुलसचिव बनाया गया है.
इन आईएएस अफसरों का तबादला
आईएएस राकेश कुमार सिंह को ADM लखनऊ से अपर आयुक्त आवास विकास परिषद बनाया गया है. वहीं, आईएएस नीरज शुक्ला को अपर आयुक्त आवास विकास परिषद से प्रबंध निदेशक PCF बनाया गया है. डॉ. चंद्र भूषण को MD, PCF से अपर निदेशक लोहिया अकादमी बनाया गया है. सचिन कुमार सिंह को अपर निदेशक मंडी परिषद से विशेष सचिव, चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है.
जौनपुर के सीडीओ बदले गए
इसके अलावा ध्रुव खाडिया को CDO जौनपुर से CDO मऊ बनाया गया है. विवेक कुमार श्रीवास्तव को CDO मऊ से सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद प्रयागराज बनाया गया है. नरेंद्र बहादुर सिंह को ADM लखीमपुर खीरी से CDO जौनपुर बनाया गया है. श्रीहरि प्रताप शाही को अपर CEO, UPEIDA से पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है. अमित कुमार सिंह को निदेशक पंचायती राज से MD, PCDF भेजा गया है.
अर्चना गहरवार को एकेटीयू का कुलसचिव बनाया गया
प्रकाश बिंदु को MD, PCDF से चिकित्सा शिक्षा का सचिव बनाया गया है. माला श्रीवास्तव को सचिव/निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से प्रभार हटाया गया अब सिर्फ निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म रहेंगे. डॉ. उज्ज्वल कुमार को MD, UPMSCL से विशेष सचिव एवं निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है. जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म से MD, UPMSCL बनाया गया है. अर्चना गहरवार को कुलसचिव KGMU से कुलसचिव AKTU बनाया गया है.
23 पीसीएस अफसरों का तबादला भी
इसके साथ ही यूपी सरकार ने 23 पीसीएस अफसरों का भी तबादला कर दिया है.
शासन ने 23 PCS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है. पीसीएस अफसर चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया है. वहीं, ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
लवी त्रिपाठी को एडीएम प्रशासन सहारनपुर बनाया गया
वहीं, लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर बनाया गया है. राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर भेजा गया है. विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है. अभिनव कन्नौजिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त कार्यालय में तैनात किया गया है.