SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

योगी आदित्यनाथ बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री, बेस्ट CM सर्वे 2026 में हासिल किया पहला स्थान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे लोकप्रिय और बेस्ट परफॉर्मिंग मुख्यमंत्री बन गए हैं.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 08:20 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 08:41 AM IST
Image Credit: CM Yogi Adityanath
Join

लखनऊ: Fame India मैगजीन और Asia Post की ओर से जारी किए गए Best Chief Minister Survey 2026 में सीएम योगी को देश में पहला स्थान मिला है. इस सर्वे में सीएम योगी को 1000 में से 897 अंक मिले हैं, जो किसी भी मुख्यमंत्री को मिला सबसे ज्यादा स्कोर है.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 881 अंकों के साथ दूसरे और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 874 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे.  ये रैंकिंग मुख्यमंत्रियों की नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली, लोकप्रियता और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर तय की गई है.

10 पैमानों पर परखा गया कामकाज

Fame India और Asia Post ने इस सर्वे में देशभर के मुख्यमंत्रियों के कामकाज को 10 अलग-अलग मानदंडों पर आंका था. इनमें - सुशासन, कानून-व्यवस्था, व्यक्तित्व, छवि, कार्यक्षमता, प्रभाव, विभागों की समझ, लोकप्रियता, दूरदर्शिता और कार्यशैली शामिल हैं.

सुशासन के तहत प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और नागरिकों को सेवाएं देने की गुणवत्ता देखी गई, तो वहीं कानून-व्यवस्था में सुरक्षा, कानून का राज और अपराध नियंत्रण को आधार बनाया गया.  इसके साथ ही नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, निर्णय लेने की ताकत और सार्वजनिक आचरण को भी मूल्यांकन में शामिल किया गया.

1000 अंकों में से मिला स्कोर

सर्वे में हर मुख्यमंत्री को 1000 अंकों में से नंबर दिए गए. इसमें सिर्फ लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि योजनाओं का क्रियान्वयन, भविष्य की तैयारी और नीतिगत फैसलों के असर को भी महत्व दिया गया. इसी व्यापक मूल्यांकन में सीएम योगी सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए टॉप पर रहे.

Fame India मैगजीन का कहना है कि मुख्यमंत्री किसी भी राज्य के विकास और प्रशासन का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ होता है. उसके फैसलों का सीधा असर कानून-व्यवस्था, विकास, जनकल्याण और आम आदमी के जीवन पर पड़ता है. इसी सोच के साथ ये सर्वे किया गया था, ताकि देश में बेहतर नेतृत्व की तस्वीर सामने आ सके.

सर्वे की टॉप-3 रैंकिंग

1- योगी आदित्यनाथ — 897 अंक
2- पुष्कर सिंह धामी — 881 अंक
3- हिमंत बिस्वा सरमा — 874 अंक

CM Yogi की 49वीं चिट्ठी: 'सत्ता का अर्थ अधिकार नहीं, दायित्व है', सीएम योगी ने पाती में किया भरत जी के त्याग का जिक्र
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES