App

पलक झपकते ही कटे दनादन चालान: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड का खेल पड़ा भारी, सेकंडों में लग रहा था ​Fine

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 70 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया है.

पलक झपकते ही कटे दनादन चालान: यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड का खेल पड़ा भारी, सेकंडों में लग रहा था ​Fine
Image Credit: Z Creative (AI Image)

यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने के बाद बुधवार को प्रशासन का कड़ा एक्शन देखने को मिला. यमुना एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले वाहनों को भारी भरकम जुर्माना लगाया गया. हर ढाई सेकंड में ओवरस्पीड पर चालान काटे गए. कई वाहनों की गति 150 से ज्यादा पाई गई. यीडा ने एक दिन पहले ही यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा घटाने का फरमान सुनाया था.

सर्दियों में हादसों को रोकने के लिए उठाया गया कदम

दरअसल, यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार से कम कर दी गई है. सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के कारण होने वाले सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने कमर कसी है. विजिबिलिटी कम होने से तेज रफ्तार वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका को देखते हुए एक्सप्रेसवे पर 7 महत्वपूर्ण सुरक्षा कदम उठाए गए. इसके तहत वाहनों की अधिकतम गति सीमा को 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा करने का प्रस्ताव रखा गया है. यह नई व्यवस्था 25 नवंबर 2026 लागू हो गई है, जो 15 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी.

15 फरवरी तक लागू रहेगी नई व्यवस्था

​यीडा के महाप्रबंधक (परियोजना) ने एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी को पत्र भेजकर समय रहते सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. पत्र में पिछले वर्ष 15 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रही व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा गया है कि इस बार भी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराया जाए.

​जागरूकता और प्रचार-प्रसार पर जोर

गति सीमा में बदलाव की जानकारी चालकों तक पहुंचाने के लिए एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह सूचना बोर्ड लगाए जाएंगे और समाचार पत्रों में भी इसका प्रकाशन कराया जाएगा. सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए एंट्री-एग्जिट प्वाइंट, टोल प्लाजा और रोड साइड फैसिलिटी पर पंपलेट लगवाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त, टोल प्लाजा पर पीए सिस्टम के जरिए लगातार अनाउंसमेंट और एफएम रेडियो पर सुरक्षा निर्देशों का प्रसारण किया जाएगा। प्रवेश व निकास द्वारों पर बड़े डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए जाएंगे.

​फॉग लाइट, रिफ्लेक्टिव टेप और जाम से मुक्ति की तैयारी

प्राधिकरण ने कई स्थानों पर साइन बोर्ड और रिफ्लेक्टिव टेप कम होने पर चिंता जताते हुए इन्हें तत्काल दुरुस्त करने को कहा है. साथ ही, सभी एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर फॉग लाइट लगाने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा शनिवार, रविवार और छुट्टियों के दिनों में बढ़ने वाले ट्रैफिक दबाव को देखते हुए टोल प्लाजा पर अतिरिक्त व्यवस्था करने को कहा गया है, ताकि वाहनों की लंबी कतार न लगे और टोल टैक्स भुगतान में कोई असुविधा न हो. प्राधिकरण ने संचालक कंपनी को पूर्व में जारी निर्देशों का हवाला देते हुए सभी सातों बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है.

29 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए

एक दिन बाद बुधवार को यातायात निदेशालय ने विशेष अभियान चलाया. इस दौरान स्पीड इंटरसेप्टर के जरिए वाहनों की रफ्तार की निगरानी की गई. महज 21 घंटे की जांच में 29,785 वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़े गए. सभी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई. आंकड़ों के मुताबिक, औसतन हर ढाई सेकंड में एक वाहन ओवरस्पीडिंग करते पकड़ा गया. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Amitesh Pandey

Amitesh Pandey

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More