App

पति का थप्पड़, प्रेमी का फोन और 2 मिनट में कत्ल: जानिए मेरठ के तालिब मर्डर केस में क्या-क्या हुआ था?

Meerut Talib Murder Case: मेरठ के थाना लोहिया नगर क्षेत्र के तालिब की संदिग्ध मौत के मामले में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उसकी पत्नी ईलमा खुद अपना जुर्म कबूल कर रही है. ये वही मामला है, जिसमें तालिब के चचेरे भाई अकरम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्या का आरोप लगाया था.

पति का थप्पड़, प्रेमी का फोन और 2 मिनट में कत्ल: जानिए मेरठ के तालिब मर्डर केस में क्या-क्या हुआ था?

Meerut Talib Murder Case/ पारस गोयल: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के थाना लोहिया नगर क्षेत्र की कच्ची जाकिर कॉलोनी में तालिब की संदिग्ध मौत का सच अब एक खौफनाक कबूलनामे के साथ सामने आया है. जिस मामले को पहले आत्महत्या या संदिग्ध मौत माना जा रहा था, वह हत्या निकली. तालिब की पत्नी ईलमा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रो-रोकर अपना जुर्म कबूल करती नजर आ रही है.

थप्पड़ का बदला और प्रेमी की एंट्री
सामने आए वीडियो में ईलमा रोते हुए बता रही है कि वारदात वाले दिन दोपहर साढ़े तीन बजे पति तालिब से किसी बात पर उसकी तू-तू मैं-मैं हो गई थी. गुस्से में आकर तालिब ने उसे दो-तीन थप्पड़ जड़ दिए. आहत होकर ईलमा दूसरे कमरे में जाकर बैठ गई. थोड़ी देर बाद जब तालिब उसे बुलाने आया, तो उसने जाने से मना कर दिया. ईलमा ने बताया है कि इस पर बहस बढ़ी और उन्होंने मेरा गला पकड़कर चारपाई पर दे मारा.

पति के इस बर्ताव से तिलमिलाई ईलमा ने तुरंत सिग्नेचर स्टाइल ब्यूटी स्टूडियो चलाने वाले अपने प्रेमी अमन को व्हाट्सएप कॉल मिलाया. ईलमा ने अमन से कहा कि ये मुझे मार रहे हैं, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. इस पर प्रेमी अमन ने ढांढस बंधाते हुए कहा कि टेंशन मत ले, वहीं बैठी रह, मैं अभी आता हूं.

मासूम के सामने बिछा दी मौत की बिसात
वीडियो में ईलमा आगे बताती है कि करीब एक-दो मिनट बाद अमन एक और लड़के के साथ कमरे में आया. एक लड़के ने हाथ पकड़े, दूसरे ने पैरों को पकड़ा और गले में दुपट्टा डालकर गला घोंट दिया. मेरी बेटी वहीं बेड पर बैठी सब देख रही थी. नीचे गिरने के बाद मैंने उनके गले से दुपट्टा निकाल दिया. तब तक वो खत्म हो चुके थे.

पत्नी को हुआ पछतावा
हत्या के बाद आरोपियों ने ईलमा को दिलासा दिया कि टेंशन मत ले, किसी से कुछ कहने की जरूरत नहीं, कोई भी बहाना बता दियो कि खुद ही कुछ कर लिया था. तुझे हम ले जाएंगे. हालांकि, जब जांच आगे बढ़ी और सबूत जुटाए गए तो ईलमा टूट गई. वीडियो के अंत में वह रोते हुए कहती है कि मैंने गलत किया, मैंने अपनी हस्ती खुद उजाड़ ली. मुझे नहीं पता था ऐसा हो जाएगा.

मृतक के चचेरे भाई अकरम अली ने पहले ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर हत्या की आशंका जताई थी और शव पर निशान होने का जिक्र किया था. अब पुलिस ईलमा के इस वीडियो को कबूलनामे के तौर पर जांच में शामिल कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Pooja Singh

Pooja Singh

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो