SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शालिनी सिंह ने बृजभूषण को क्यों दिया हेलिपैड का तोहफा? जानिए कौन हैं ये महिला?

कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को उनके आगामी जन्मदिन से पहले एक बेहद खास और अनूठा सरप्राइज मिला है. पढ़िए ये कौन महिला है जिसने करीब 50 लाख रुपये का तोहफा दिया है?

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 02, 2026, 01:09 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 01:16 PM IST
Image Credit: Brij Bhushan Sharan Singh
Join

नोएडा: कैसरगंज के पूर्व सांसद और यूपी के कद्दावर नेता बृजभूषण शरण सिंह को उनके 68वें जन्मदिन (8 जनवरी) से पहले बेटी से अनोखा सरप्राइज मिला है.नोएडा में रह रही उनकी बेटी शालिनी सिंह ने पिता के लिए 50 लाख रुपये की लागत से एक आलीशान प्राइवेट हेलीपैड बनवाकर गिफ्ट किया है. इस नायाब तोहफे की चर्चा अब पूरे यूपी के सियासी गलियारों में हो रही है.

बेटी के गिफ्ट पर भावुक हुए बृजभूषण

बताया जा रहा है कि जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए शालिनी ने सीक्रेट प्लान किया था. जब बृजभूषण को इसकी जानकारी मिली तो वो भावुक हो गए. उन्होंने हेलीपैड का पूजन कर उद्घाटन किया. शालिनी ने इस पल की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं.

बृजभूषण शरण सिंह के पास तीन हेलीकॉप्टर

गोंडा के जिले के कैसरंगज से सांसद रहे बॉजभूषण शरण सिंह बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं. उनके बेड़े में एक से एक लग्जरी गाड़ियों के अलावा महंगे घोड़े भी शामिल हैं.  बृजभूषण के पास फिलहाल 3 हेलीकॉप्टर हैं-एक सफेद,एक काला और एक भगवा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले साल ही उन्होंने 8 से 16 करोड़ कीमत वाला R-66 भगवा हेलीकॉप्टर खरीदा था.

नोएडा में पार्क रहेगा काला हेलीकॉप्टर

नए प्लान के मुताबिक काले रंग का हेलीकॉप्टर अब परमानेंट नोएडा वाले इसी हेलीपैड पर रहेगा, जिससे बेटी शालिनी को भी आने-जाने में आसानी होगी. जबकि सफेद और भगवा हेलीकॉप्टर गोंडा और पूर्वांचल के दौरों के लिए रहेंगे.

कौन हैं शालिनी सिंह?

बृजभूषण शरण सिंह की इकलौती बेटी शालिनी सिंह कई प्रतिभाओं की धनी हैं. वो पेशे से आर्टिस्ट हैं और अब तक 5 किताबें लिख चुकी हैं. कविता लिखने के साथ-साथ उन्हें शूटिंग में भी महारथ हासिल है. शालिनी शादीशुदा हैं. उनके पति विशाल सिंह बिहार के एक बड़े सियासी परिवार से आते हैं. विशाल, बिहार के पूर्व सांसद अजीत सिंह और पूर्व मंत्री मीना सिंह के बेटे हैं और खुद भी राजनीति व सहकारी क्षेत्र में सक्रिय हैं. फिलहाल शालिनी और विशाल का परिवार नोएडा में रहता है.  ये दंपति यूपी और बिहार, दोनों राज्यों के राजनीतिक परिवारों के बीच एक मजबूत कड़ी के तौर पर देखा जाता है.

क्या राजनीति में एंट्री लेंगी शालिनी?

शालिनी सिंह पिछले काफी समय से नोएडा में एक्टिव हैं. सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी मौजूदगी बढ़ी है. बेटी द्वारा 50 लाख के हेलीपैड गिफ्ट के बाद चर्चा तेज है कि भाजपा गौतमबुद्ध नगर की किसी सीट से शालिनी को विधानसभा चुनाव में उतार सकती है.

सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को बड़ा झटका; ED गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES