SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कौन हैं दीपिका आनंद? बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजी के लिए खोला सियासत का रास्ता

Mayawati niece Deepika Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने दोनों भतीजों की पार्टी से छुट्टी कर दी है. अब अपनी एकलौती भतीजों को भविष्य में जिम्मेदारियों सौंपने की बात कही है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 12, 2026, 05:36 PM IST | Updated: Sep 12, 2026, 06:00 PM IST
Image Credit: Mayawati
Join

Who is Deepika Anand: बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भतीजे आकाश आनंद और ईशान के लिए बसपा में कोई जगह नहीं है. हालांकि, परिवार के एक सदस्य को आगे किया है. मायावती ने छोटे भाई आनंद कुमार की एकलौती बेटी दीपिका आनंद के लिए सियासी दरवाजे खोल दिए हैं. मायावती ने दीपिका आनंद को भविष्य में बसपा की जिम्मेदारियों सौंपने की बात कही है. आइए जानते हैं कौन हैं मायावती की भतीजी दीपिका आनंद?. 

कौन हैं मायावती की भतीजी दीपिका आनंद? 
दीपिका आनंद बसपा प्रमुख मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की एकलौती बेटी हैं. दीपिका आनंद इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. दीपिका, आकाश आनंद और ईशान की बहन हैं. वर्तमान में दीपिका आनंद राजनीति से दूर हैं. बसपा के राजनीतिक कार्यक्रमों में अभी तक उन्हें नहीं देखा गया है. अब मायावती द्वारा दीपिका आनंद के नाम का जिक्र किए जाने के बाद उनके सियासत में आने के कयास लगने शुरू हो गए. 

कौन हैं मायावती के भाई आनंद कुमार? 
मायावती के छोटे भाई आनंद कुमार की बसपा में नंबर दो की हैसियत है. एक समय था आनंद कुमार नोएडा विकास प्राधिकरण में क्लर्क हुआ करते थे. यूपी में बसपा की सरकार बनने के बाद आनंद कुमार की पॉलिटिक्स चमक गई. साल 1999—2000 में आनंद कुमार ने नौकरी छोड़कर पॉलिटिक्स में आ गए. वर्तमान में आनंद कुमार बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं. आनंद कुमार का रियल स्टेट और होटल का कारोबार है. 

दोनों भतीजों से भरोसा उठा 
मायावती ने पिछले दिनों भतीजे आकाश आनंद को बसपा से सभी पदों से हटा दिया था. बाद में आकाश आनंद को पार्टी से बाहर भी कर दिया था. इसके बाद आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान के नाम की चर्चा शुरू हो गई. कयास लगाए गए कि आकाश आनंद की जगह ईशान लेंगे. मायावती ने ईशान का परिचय भी कराया. अब बसपा सुप्रीमो मायावती का दोनों भतीजों आकाश आनंद और ईशान से भरोसा उठ गया है. उन्होंने दोनों को भविष्य में बसपा में ​कोई पद न देने की बात कही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES