SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में वरिष्ठ IAS अफसरों का तबादला: कृष्ण कुमार बने झांसी के मंडलायुक्त, मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी बढ़ी

योगी सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है. प्रदेश के 7 वरिष्ठ आईएएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 31, 2026, 05:07 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 05:18 PM IST
Image Credit: CM Yogi
Join

IAS Transfer List: यूपी की योगी सरकार ने एक बार फिर से वरिष्ठ आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है.  मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, वरिष्ठ आईएएस अफसर अनुराग श्रीवास्तव को कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है. आलोक कुमार द्वितीय को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  

इसके अलावा आईएएस एम. देवराज को राज्य सतर्कता आयोग एवं प्रशासनाधिकरण-1 का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. डॉ. एमकेएस सुंदरम को यूपीसीडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. आलोक कुमार तृतीय को वित्त एवं संस्थागत वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. अजय चौहान को यूपीपीसीएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. वहीं, पंथारी यादव को बाह्य सहायतित परियोजना के प्रभार से अवमुक्त कर दिया गया है.

कृष्ण कुमार को मंडलायुक्त बनाया गया  

वरिष्ठ आईएएस अफसर योगेश कुमार को पीसीडीएफ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. अमित कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. आईएएस अफसर कृष्ण कुमार को झांसी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है. आईएएस अफसर चंद्र शेखर को ग्रेटर शारदा सहायक समादेश क्षेत्र विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. भूपेंद्र एस. चौधरी को मानवाधिकार आयोग का सचिव बनाया गया है.

देवेंद्र कुशवाहा को विशेष सचिव बनाया गया  

साथ ही आईएएस अफसर देवेंद्र सिंह कुशवाहा को विशेष सचिव, प्रशासनिक सुधार बनाया गया है. प्रवीण मिश्रा को अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा जनजाति विकास का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. योगी सरकार की ओर से किए गए इन तबादलों को काफी अहम माना जा रहा है. पिछले दिनों ही चुनाव आयोग की ओर लंबे समय से जमे एक ही विभाग के अधिकारियों का तबादले का आदेश दिया था. 

कौन हैं झांसी के नए मंडलायुक्त?  

जानकारी के मुताबिक, कृष्ण कुमार यूपी कैडर के 2010 बैच के आईएएस अफसर हैं. वह राज्य सिविल सेवा से पदोन्नति पाकर आईएएस बने हैं. गणित में बीएससी और मनोविज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई की है. कृष्ण कुमार अलीगढ़ में अपर आयुक्त के पद पर रह चुके हैं. इतना ही नहीं वह ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी रह चुके हैं. वह जल संसाधन विभाग में सेवाएं दे चुके हैं. 30 अक्टूबर को पूर्व मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे के रिटायरमेंट के बाद अब कृष्ण कुमार को झांसी का मंडलायुक्त बनाया है. 

यह भी पढ़ें ; यूपी हेल्थ डिपार्टमेंट करप्शन: नाम बदलकर सील अस्पताल चलवाने के खेल का पर्दाफाश, डिप्टी सीएम ने बिठाई जांच

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES