App

गोरखपुर में यूपी बीजेपी की बड़ी बैठक: संगठन की मजबूती और जनप्रतिनिधियों के रिपोर्ट कार्ड पर विनोद तावड़े करेंगे मंथन

Vinod Tawde in Gorakhpur: उत्तर प्रदेश भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े आज गोरखपुर के क्षेत्रीय कार्यालय में गोरक्ष क्षेत्र के 12 जिलों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करना और आगामी कार्य योजनाओं की रणनीति तैयार करना है.

गोरखपुर में यूपी बीजेपी की बड़ी बैठक: संगठन की मजबूती और जनप्रतिनिधियों के रिपोर्ट कार्ड पर विनोद तावड़े करेंगे मंथन
Image Credit: Vinod Tawde in gorakhpur

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं.  इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े आज गोरखपुर में क्षेत्रीय पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. उनका यह दौरा दो दिवसीय प्रवास का हिस्सा है, जिसमें गोरखपुर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों को लेकर संगठन की स्थिति और चुनावी तैयारियों पर चर्चा हो रही है. इस बैठक के जरिए वे क्षेत्र में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज का जमीनी फीडबैक लेंगे.

तावड़े शुक्रवार को गोरखपुर के रानीडीहा स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में विभिन्न स्तर की बैठकों में शामिल होंगे. गोरखपुर क्षेत्र में संगठन के लिहाज से 12 जिले आते हैं. बैठक में इन जिलों के पदाधिकारी, क्षेत्रीय समिति के सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री और क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे. इन बैठकों का प्रमुख उद्देश्य संगठन के कामकाज का जमीनी फीडबैक लेना और जिलों से लेकर विधानसभा तथा बूथ स्तर तक की गतिविधियों की जानकारी हासिल करना है.

संगठनात्मक फीडबैक
तावड़े गोरक्ष क्षेत्र के 12 जिलों के पदाधिकारियों, समिति सदस्यों, जिलाध्यक्षों, जिला महामंत्रियों और क्षेत्र में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठन के कामकाज की समीक्षा करेंगे.

जनप्रतिनिधियों के साथ भी सीधा संवाद
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ भी सीधा संवाद होगा. गोरखपुर क्षेत्र के विधायकों और एमएलसी के साथ चर्चा में उनके क्षेत्र की स्थिति, संगठन के साथ समन्वय और कामकाज से जुड़े फीडबैक पर बातचीत होगी. पार्टी की ओर से इस दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति को समझने और स्थानीय स्तर पर सामने आ रही चुनौतियों की जानकारी लेने पर जोर रहेगा. गोरखपुर क्षेत्र में कुल 62 विधानसभा सीटें आती हैं.

विधायकों और एमएलसी के साथ बैठक, जनप्रतिनिधियों के रिपोर्ट कार्ड पर सीधी चर्चा 
तावड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी संवाद करेंगे. इसमें पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर और स्थानीय निकायों के पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं. वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े उनके फीडबैक को संगठन की आगे की तैयारियों में शामिल किया जाएगा.

मीडिया व सोशल मीडिया की मजबूती
डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए तावड़े क्षेत्रीय व जिला स्तर के मीडिया और सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे, ताकि पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके. क्षेत्रीय और जिला स्तर के मीडिया तथा सोशल मीडिया प्रभारियों के साथ चर्चा में पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन की गतिविधियों को डिजिटल माध्यमों के जरिए जनता तक पहुंचाने की व्यवस्था पर बात होगी. लगातार बैठकों के क्रम में तावड़े क्षेत्रीय संगठन के अलग-अलग वर्गों से सीधे फीडबैक लेंगे. खासकर जिलों से लेकर विधानसभा और बूथ स्तर तक की गतिविधियों पर स्थानीय पदाधिकारी अपनी स्थिति रख सकेंगे.

गोरखपुर के बाद अयोध्या
तावड़े के गोरखपुर प्रवास के बाद 18 सितंबर की शाम अयोध्या जाने का कार्यक्रम है, जहां अवध क्षेत्र की संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आगे बैठकें प्रस्तावित हैं. गोरखपुर में आज होने वाली बैठकों में संगठन के अलग-अलग स्तरों से सीधे फीडबैक लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों की मौजूदा स्थिति को समझने पर फोकस रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More