SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा: वाराणसी में रैपिडो चालक का ऑडियो वायरल, कंपनी ने मांगी माफी

Varanasi News: वाराणसी में रैपिडो चालक का एक ऑडियो वायरल हो रहा है. इसमें सुना जा सकता है कि यात्री रैपिडो चालक से पूछ रहा है कि वह कितनी देर में आएगा. इस पर आया रैपिडो चालक का जवाब सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे.

Written By Amitesh Pandey
Published: Oct 13, 2026, 11:10 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 11:16 PM IST
Image Credit: File Photo
Join

जयपाल/वाराणसी: वाराणसी में रैपिडो चालक की शर्मनाक हरकत सामने आई है. एक यात्री ने डाफी से बनारस रेलवे स्टेशन जाने के लिए रैपिडो बुक किया. आरोप है कि रैपिडो चालक की लोकेशन काफी देर तक एक ही जगह दिख रही थी. इस पर यात्री ने रैपिडो चालक को फोन किया. आरोप है कि रैपिडो चालक ने फोन उठाकर कहा कि शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा... इसके बाद यात्री ने राइड कैंसिल कर दी. मामले में कंपनी ने रैपिडो चालक को सस्पेंड कर दिया है.

वाराणसी की घटना 
दरअसल, आशुतोष त्रिपाठी नाम के युवक को वाराणसी से हरिद्वार जाना था. आशुतोष को बनारस रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी. आशुतोष ने बताया कि उन्होंने डाफी से बनारस रेलवे स्टेशन जाने के लिए ​राइड बुक की. रैपिडो ने राइड बुक कर ली. आरोप है कि रैपिडो चालक काफी देर तक एक ही लोकेशन पर आकर रुका रहा. आशुतोष कुछ देर तक इंतजार किए. इसके बाद रैपिडो चालक को फोन मिला दिया.

कंपनी से शिकायत की 
आरोप है कि रैपिडो चालक ने फोन उठाया, इस पर आशुतोष ने पूछा कितनी देर में आ रहे हैं. रैपिडो चालक का जवाब आया. शराब पी रहा हूं, पीकर आऊंगा. रैपिडो चालक का आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, आशुतोष को हरिद्वार जाने में परेशानी हुई. इसकी शिकायत उन्होंने कंपनी से की. कंपनी ने माफी मांगते हुए रैपिडो चालक का अकाउंट सस्पेंड कर दिया. आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि यह 5 अक्टूबर की घटना है. रैपिडो चालक की हरकत की वजह से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ी

रैपिडो चालक का ऑडियो वायरल 
आशुतोष ने बताया कि ड्राइवर के नशे में होने की बात सुनकर उन्होंने तुरंत अपनी बुक की गई राइड कैंसिल कर दी. ड्राइवर की शर्मनाक बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो रहा है. पीड़ित यात्री ने पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर कंपनी को भी भेज दिया. रात्रि में कैब और ऑटो बुक करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रैपिडो के सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. मामला तूल पकड़ने के बाद रैपिडो प्रबंधन हरकत में आया और घटना पर लिखित माफी मांगी है. कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस तरह की लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES