SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

डोसा की दुकान पर लड़कियों की दबंगई: वीडियो बनाते वक्त भड़कीं, स्टाफ से मारपीट और सामान फेंकने का आरोप

वाराणसी में एक डोसा की दुकान पर दो लड़कियों ने जमकर उत्पात किया. आरोप है कि दोनों ने दुकान के अंदर घुसकर न सिर्फ तोड़फोड़ की, बल्कि कर्मचारियों से मारपीट और अभद्रता भी की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Written By Pooja Singh
Published: Nov 16, 2026, 08:14 IST | Updated: Nov 16, 2026, 08:17 IST
Join

वाराणसी में एक डोसा की दुकान उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गई, जब स्कूटी सवार दो लड़कियों ने वहां जमकर हंगामा काटा. महमूरगंज इलाके के लीला राम डोसा वाले दुकान पर हुई इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है. दुकान के अंदर हुई तोड़फोड़, कर्मचारियों से मारपीट और अभद्रता का पूरा घटनाक्रम वहां लगे सीसीटीवी और मोबाइल कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वीडियो बनाने के दौरान भड़का विवाद
दुकान संचालक की शिकायत पर भेलूपुर थाने में दर्ज मुकदमा हुआ है. शिकायत के मुताबिक, 14 नवंबर की रात करीब 8 बजे स्कूटी सवार दो लड़कियां दुकान पर पहुंचीं. दुकान पर वीडियो बनाए जाने के दौरान अचानक दोनों लड़कियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. 

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों दुकान के अंदर घुस गईं. इसके बाद वहां काम कर रहे कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगीं.

सामान फेंका, गल्ले में हाथ डालने की कोशिश
दुकान में रखे सामान को तोड़ने और फेंकने का भी आरोप है. आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की गई. शिकायत में दुकान के कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ अभद्रता किए जाने का भी जिक्र किया है. इतना ही नहीं आरोप तो यह भी है कि दोनों लड़कियों ने दुकान के काउंटर और गल्ले तक में हाथ डालने की कोशिश की.

संचालक और उसके परिवार जान से मारने की धमकी
शिकायतकर्ता के मुताबिक, लड़कियों ने दुकान संचालक और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायत में आरोपी लड़कियों की पहचान उनके पिता के नाम के आधार पर बताई गई है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के अलावा वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में भी इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया था, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
प्रतिष्ठान पर हुए इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान संचालक ने भेलूपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस वायरल वीडियो और दुकान के सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है.

(वाराणसी से जय पाल की रिपोर्ट)

यह भी पढ़िए: प्रेमानंद महाराज की छवि धूमिल करने की साजिश: श्रीहित राधा केलि कुंज ट्रस्ट ने की ये अपील

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES