यूपी में मानसून की वापसी! प्रदेश में 4-5 दिनों तक आंधी-तूफान का अलर्ट, 60 KM/h तक चलेंगी हवाएं
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में सितंबर के अंत में मानसून एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ने जा रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव-आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है. अगर आप घर से बाहर निकलने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको पहले मौसम अपडेट जरूर देख लेना चाहिए जानिए आपके शहर में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है?
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सितंबर के आखिर में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी ताजा प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों में प्रदेश भर में गरज-चमक, वज्रपात और तेज आंधी के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने इसके चलते निचले इलाकों में जलभराव और तेज हवाओं से होने वाले नुकसान को लेकर अलर्ट जारी किया है.जानिए आज यूपी का मौसम कैसा रहने वाला है,
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
आज उत्तर प्रदेश में मौसम मिला-जुला रहेगा. पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि 25-26 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. 25-27 सितंबर को भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है.
कैसा रहेगा आगामी दिनों का मौसम?
आने वाले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में मिला-जुला असर दिखेगा. पूर्वी यूपी के कई इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है, जबकि पश्चिमी यूपी के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ने के आसार हैं. हालांकि, असली बदलाव 25 सितंबर से देखने को मिलेगा. 25 से 27 सितंबर के बीच पूरे राज्य में मानसून व्यापक रूप से असर दिखाएगा और लगभग सभी जिलों में तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ झमाझम बारिश होगी.
इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 25 सितंबर के लिए राज्य के कई प्रमुख जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है.
भारी से बहुत भारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट): बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी.
तेज आंधी और भारी बारिश (येलो अलर्ट): लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, गाजीपुर, सीतापुर, हरदोई और गोंडा। इन इलाकों में 50 से 60 किमी/घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं.
किसानों और आम जनता के लिए सलाह
खेतों में जल निकासी की नालियों को तुरंत साफ रखें। तेज हवाओं और बारिश की संभावना को देखते हुए खेतों में सिंचाई रोक दें तथा कमजोर फसलों व छोटे पेड़ों को सहारा दें. आम जनता के लिए निर्देश हैं कि बिजली कड़कने या आंधी के समय बड़े और पुराने पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. जर्जर इमारतों तथा निचले जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें.