SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

UP Weather: यूपी में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, कई जिलों में बदलेगा मौसम; जानें दिल्ली-NCR का हाल

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. हालांकि, निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण आज, 30 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में जानिए आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है?

Written By Preeti Chauhan
Published: Sep 30, 2026, 05:48 AM IST | Updated: Sep 30, 2026, 05:51 AM IST
Image Credit: UP Weather Today
Join

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है. आज यानी 30 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और गरज-चमक की संभावना है. पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक मौसम का असर देखने को मिल सकता है. कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि तेज हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं. वहीं, दिल्ली-NCR में भी सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है.  मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अक्टूबर के पहले सप्ताह में यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क होने और तापमान बढ़ने की संभावना है.

यूपी के इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 30 सितंबर को मेरठ, गाजियाबाद, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और गोरखपुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है.

पूर्वी यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 सितंबर तक कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.  वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र और आजमगढ़ समेत कुछ जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है. वहीं, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बहराइच और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम में बदलाव की वजह पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बताया जा रहा है.  इसका प्रभाव प्रदेश के कुछ हिस्सों में पड़ेगा जिससे बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं.

पश्चिमी यूपी में बारिश के बाद बढ़ेगा तापमान
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो 30 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, पश्चिमी यूपी के अधिकांश जिलों में इसके बाद मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है.

1 अक्टूबर से मौसम रहेगा शुष्क
1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है. बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ ही दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.  हालांकि, स्थानीय मौसमी परिस्थितियों के कारण कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव संभव है.

लखनऊ में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी लखनऊ में 30 सितंबर को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है.  बादलों और बारिश की स्थानीय गतिविधियों के चलते लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल रही है.

दिल्ली-NCR में बारिश के साथ महसूस होगी ठंडक
दिल्ली-NCR में भी मौसम ने करवट ली है. पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के बाद अब सुबह और शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चल रही हैं. पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और मौसम में बदलाव का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 30 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

यूपी में कब होगी मानसून की विदाई?
उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. मानसून की वापसी की रेखा मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ के आसपास से गुजर रही है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क हो सकता है. ध्यान दें कि जिलेवार भारी बारिश और आंधी के अलर्ट स्थानीय मौसमी पूर्वानुमान पर आधारित हैं.अलग-अलग जिलों में मौसम की स्थिति अलग हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES