App

UP Weather Today: यूपी में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले हफ्ते बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश में आज 3 अक्टूबर 2026 को अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. मानसून की वापसी के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, कई हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में भी वृद्धि हो सकती है. ऐसे में जानिए अगले कुछ दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

UP Weather Today: यूपी में मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम का मिजाज, अगले हफ्ते बारिश के साथ दस्तक देगी गुलाबी ठंड
Image Credit: UP Weather Update

UP Aaj Ka Mausam: उत्तर प्रदेश से मानसून की वापसी (Withdrawal) की प्रक्रिया शुरू होते ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश थमने के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के समय उमस और गर्मी का अहसास बढ़ गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 3 और 4 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क और साफ बना रहेगा.

3 और 4 अक्टूबर: शुष्क रहेगा मौसम, तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार (3 अक्टूबर) को प्रदेश का औसतन अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है. IMD ने 3 और 4 अक्टूबर के लिए पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी (मौसम अलर्ट) जारी नहीं किया गया है.

लखनऊ का मौसम
राजधानी लखनऊ में दिन के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन 6 अक्टूबर से मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा.

दिन में गर्मी, रात में राहत
दिन के समय तेज धूप और उमस रहेगी, जबकि सुबह और शाम के समय तापमान में हल्की गिरावट के साथ मौसम सुहावना बना रहेगा. कुछ जिलों में स्थानीय परिस्थितियों के कारण आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन इसे तेज बारिश की वापसी नहीं माना जाएगा.

5 से 8 अक्टूबर के बीच फिर बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह विदा होने से पहले 5 अक्टूबर से एक बार फिर हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 5 से 8 अक्टूबर के दौरान पूर्वांचल के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 6 और 7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश और हल्की हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है.

लगभग 45 जिलों में असर
6 और 7 अक्टूबर को लखनऊ समेत प्रदेश के करीब 45 जिलों में छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं, जिसके बाद रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड की शुरुआत का अहसास होने लगेगा.

रातों में बढ़ेगी गुलाबी ठंड
मानसून के पीछे हटते ही प्रदेश के तापमान में बदलाव साफ नजर आएगा. बादलों के छटने से दिन के समय धूप खिलने के कारण हल्की गर्माहट रहेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के साथ गुलाबी ठंडक की शुरुआत हो जाएगी, जो उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाएगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More