SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी में बदला मौसम: चक्रवात 'अर्नब' से 25+ जिलों में झमाझम बारिश, करवाचौथ का चांद देखना होगा मुश्किल!

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है. ठंड बढ़ने के साथ अगले तीन दिन बारिश वाले रहने वाले हैं. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली-NCR में 29 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव दिखेगा.

Written By Preeti Chauhan
Published: Oct 29, 2026, 06:09 AM IST | Updated: Oct 29, 2026, 06:13 AM IST
Image Credit: UP Rain Alert 2026
Join

उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक मौसम का मिजाज अचानक पूरी तरह बदल गया है.  बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का विकराल असर उत्तर प्रदेश पर पड़ने जा रहा है. मौसम विभाग (IMD) ने 29 और 30 अक्टूबर के लिए यूपी के दर्जनों जिलों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. करवाचौथ की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम ठंडा हो गया है.

यूपी में चक्रवात अर्नब का असर

चक्रवात अर्नब का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखना शुरू हो गया है. गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश से लोगों को सर्दी का अहसास होने लगा है. लोगों की जैकेट निकल आई हैं. बादल छाने और बारिश होने से दिल्ली-NCR तथा उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में कमी आने की संभावना है. करवाचौथ की शाम को चांद के दीदार करने में मुश्किल हो सकती है.

29 अक्टूबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वी यूपी में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.  इसके अलावा 40-50 KM की तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी है.जो जिले प्रभावित होंगे वो हैं, वाराणसी, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर.

30 अक्टूबर को कहां-कहां बारिश?

पूर्वांचल, अवध और तराई बेल्ट में मौसम खराब रहेगा.  गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोंडा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, आजमगढ़, मऊ, बरेली, पीलीभीत में बारिश की संभावना है.

पश्चिमी यूपी और लखनऊ का हाल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजधानी लखनऊ में 29 और 30 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम बारिश की संभावना है.  लगातार बादलों की आवाजाही से दिन के तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी.

किसानों और आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी

किसानों को सलाह है कि कटी हुई फसल और अनाज को सुरक्षित जगह रखें. बिजली चमकने पर खुले खेत और पेड़ों से दूर रहें. पशुओं को सुरक्षित शेड में रखें.

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर; यूपी में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट, तापमान में आएगी बड़ी गिरावट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES