SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कंबल-स्वेटर निकालने का वक्त आया: बारिश का नामोनिशान नहीं, जानिए 17 नवंबर तक यूपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उत्तर प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है. अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. कई जिलों में सुबह के वक्त कोहरा छाने लगा है. ऐसे में जानिए 17 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा?

Written By Pooja Singh
Published: Nov 12, 2026, 06:13 AM IST | Updated: Nov 12, 2026, 06:18 AM IST
Join

उत्तर प्रदेश में ठंड ने धीरे-धीरे अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. सुबह के वक्त हल्की सिहरन और दिन में खिलखिलाती धूप ने लोगों को एक सुहावना मौसम गिफ्ट किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभागों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है. अगले कुछ दिनों तक बारिश का दूर-दूर तक कोई नामोनिशान नहीं है.

यूपी के मौसम का ताजा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 12 नवंबर को सुबह के समय प्रदेश के कई हिस्सों में छिछले से मध्यम कोहरे और धुंध देखने को मिली. विजिबिलिटी के मामले में बरेली सबसे आगे रहा, जहां बुधवार को न्यूनतम दृश्यता गिरकर महज 200 मीटर तक दर्ज की गई. राजधानी लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों में भी सुबह कुहासा छाया रहा, जिसके बाद दिन में हल्की धूप और धुंध का असर देखने को मिला. गुरुवार को भी यहां मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

मौसम विभाग की मानें तो लखनऊ में आज अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.  

जानिए तापमान का हाल
अब अगर प्रदेश के तापमान पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटों के दौरान दिन और रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है. मंगलवार को बहराइच और झांसी सबसे गर्म रहे, जहां अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. हरदोई में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से काफी नीचे है. 

इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 13.2°C और बरेली में 13.4°C न्यूनतम तापमान के साथ अच्छी-खासी सिहरन महसूस की जा रही है. वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, आगरा और मेरठ मंडलों में भी रात का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है.

अगले कुछ दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले एक हफ्ते तक पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम शांत और शुष्क रहने के आसार हैं. 12 से 13 नवंबर तक पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. सुबह के समय कुछ चुनिंदा जगहों पर छिछला कोहरा या कुहासा छाए रहने की संभावना है. 14 से 15 नवंबर को भी बादलों की लुकाछिपी के बजाय आसमान साफ और शुष्क बना रहेगा. सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं. विभाग ने इन दिनों के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

मौसम विभाग का कहना है कि 16 से 17 नवंबर को भी मौसम के मिजाज में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर बने रहेंगे और पूरे प्रदेश में धूप खिली रहेगी. कुल मिलाकर यह हफ्ता गुलाबी ठंड और सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए एकदम परफेक्ट है.

यह भी पढ़िए:  राजस्थान को भिगोने की रणनीति बना रहे हैं काले बादल! 14-15 नवंबर को बारिश का अलर्ट जारी, पढ़ें वेदर अपडेट

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पूजा सिंह डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली पूजा को मीडिया जगत में 5 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.पूजा के पास डेस्क एडिटिंग का व्यावहारिक अनुभव है.  स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ चैनल टीवी 9 डिजिटल और न्यूज नेशन में काम करने का अनुभव है. पूजा ने भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है.पूजा सिंह से आप pooja.singh@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप पूजा से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES