SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुबह-शाम संभलकर! निकल गए कंबल, आ गई ठंड! कोहरे की चपेट में यूपी के कई जिले, अब बढ़ेगी ठिठुरन

यूपी में 18 नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. पूर्वी और पश्चिमी यूपी में घने कोहरे का अलर्ट जारी है. जानें तापमान और अगले सात दिनों का मौसम.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 18, 2026, 06:06 IST | Updated: Nov 18, 2026, 06:10 IST
Image Credit: UP weather today
Join

यूपी का मौसम: उत्तर प्रदेश में नवंबर के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह और रात को ठंड बढ़ गई है, दिन में धूप से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 18 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में सुबह और रात को घना कोहरा छा सकता है. इससे सड़क और रेल यातायात पर असर पड़ सकता है. राहत की बात ये है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं.दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी.

यूपी में ठंड की एंट्री, सुबह घना कोहरा - 25 नवंबर तक बारिश के आसार नहीं

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में नवंबर के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. सुबह और रात को ठंड का असर साफ दिखने लगा है, जबकि दिन में धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 18 नवंबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा. हालांकि, पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है. कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने दोनों क्षेत्रों के लिए कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. राहत की बात यह है कि फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश के आसार नहीं हैं. दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी.

बरेली सबसे ठंडा, गिर रहा पारा

यूपी में अब धीरे-धीरे सर्दी का असर बढ़ रहा है. खासकर रात और सुबह के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों में बरेली प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. कानपुर नगर में 11.6 डिग्री, अयोध्या और इटावा में 12 डिग्री, जबकि नजीबाबाद में 12.2 डिग्री दर्ज हुआ.  जानकारों के मुताबिक, आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे सुबह और देर शाम ठंड का एहसास बढ़ेगा.

जानिए लखनऊ समेत इन शहरों का हाल

राजधानी लखनऊ में 18 नवंबर को मौसम साफ रहेगा. सुबह हल्की ठंड के बाद दिन में धूप खिलेगी और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रह सकता है.नोएडा, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज में भी मौसम शुष्क रहेगा. दिन में धूप से मौसम सामान्य रहेगा, सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी. पश्चिमी यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और आगरा में भी तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है.

दिल्ली-NCR में भी सर्दी, 22 नवंबर तक कोहरे का अलर्ट

दिल्ली-NCR में भी ठंड बढ़ गई है. बुधवार को दिल्ली में सीजन की सबसे ठंडी सुबह दर्ज हुई, न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री पहुंच गया. 22 नवंबर तक सुबह मध्यम कोहरे का अलर्ट है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?

19 से 25 नवंबर के बीच यूपी के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा. दिन में धूप निकलेगी, बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. लेकिन रात की ठंड और सुबह का कोहरा बढ़ेगा, इसलिए वाहन चालकों को सुबह सावधानी बरतनी होगी.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी दिखाएगी तेवर! जयपुर से सीकर तक जानें मौसम का हाल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES