SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूपी के मेरठ समेत इन 7 जिलों में बारिश! सुबह कोहरा बढ़ाएगा परेशानी; जानें लखनऊ से नोएडा तक मौसम का हाल

यूपी के सहारनपुर, मेरठ समेत 7 जिलों में बारिश के आसार हैं.जानें लखनऊ, नोएडा, कानपुर और वाराणसी का मौसम और कोहरे का अपडेट.

Written By Preeti Chauhan
Published: Nov 14, 2026, 05:54 IST | Updated: Nov 14, 2026, 06:12 IST
Image Credit: UP weather today
Join

लखनऊ: यूपी में नवंबर के दूसरे पखवाड़े में मौसम बदलने लगा है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही है. कई जगह सुबह धुंध और हल्का कोहरा छा रहा है, लेकिन दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार 14 नवंबर को पश्चिमी यूपी के 7 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. पूर्वी यूपी में मौसम सूखा रहेगा.

इन 7 जिलों में बदल सकता है मौसम

सहारनपुर में कुछ जगह बारिश + गरज-चमक के आसार हैं. शामली: कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.
मुजफ्फरनगर: यहां की बात करें तो कुछ जगह बारिश और गरज-चमक भी हो सकती है.
बिजनौर: बिजनौर के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है.
बागपत: कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार है. 
मेरठ: मेरठ के कुछ इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं. 
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में कुछ जगह बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

अगर इन जिलों  की बात करें तो पूरे जिले में बारिश नहीं होगी और कोई गंभीर अलर्ट भी जारी नहीं है. पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों को छोड़कर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. लखनऊ, कानपुर, नोएडा, आगरा और वाराणसी में बारिश की संभावना नहीं है.

लखनऊ से नोएडा तक कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में मौसम साफ और सूखा रहेगा.राजधानी में सुबह हल्की धुंध, दिन में धूप, रात में हल्की ठंड रहेगी. नोएडा की बात करें तो  मौसम मुख्य रूप से सूखा रहेगा.सुबह हल्की धुंध और स्मॉग दिख सकता है. गाजियाबाद के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं. आगरा में मौसम साफ और दिन में धूप रहेगी. ताजनगरी में बारिश के आसार नहीं हैं. कानपुर की बात करें तो  यहां मौसम सूखा रहेगा. सुबह हल्की धुंध, रात में ठंडक रहेगी.

वाराणसी-प्रयागराज का मौसम

इन दोनों जगहों पर मौसम साफ और सूखा रहेगा.सुबह धुंध के बाद धूप रहेगी.

कब पड़ेगा कोहरा?

14 और 15 नवंबर को पूर्वी यूपी के कुछ जगह हल्का कोहरा दिख सकता है. 16 नवंबर को पश्चिमी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं.  पूर्वी यूपी में भी कुछ जगह हल्का कोहरा छा सकता है. लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, बरेली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और आसपास के जिलों में सुबह धुंध बन सकती है. पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी में भी सुबह हल्की धुंध के आसार हैं.अभी घने कोहरे का अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

15 नवंबर को भी बदलेगा मौसम?

15 नवंबर को भी पश्चिमी यूपी के कुछ जगह हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है. पूर्वी यूपी सूखा रहेगा. 16 नवंबर से दोनों हिस्सों में मौसम फिर सूखा हो सकता है. 17 से 19 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन सुबह कोहरा-धुंध परेशानी बढ़ा सकता है.

यूपी में सुबह धुंध, दिन में धूप; स्मॉग से बढ़ी परेशानी, नोएडा-गाजियाबाद में हवा अभी भी खराब, जानें कैसा है मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES