SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

TGT PGT अभ्यर्थियों का धरना खत्म: सीएम योगी के आश्वासन पर प्रतियोगी छात्रों ने लिया बड़ा फैसला

TGT PGT old rules: प्रयागराज में सैकड़ों अभ्यर्थी टीजीटी पीजीटी भर्ती पुरानी नियमावली से कराने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से धरना दे रहे थे. सीएम योगी ने अभ्यर्थियों की मांगें मान ली हैं.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 23, 2026, 06:05 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 06:09 PM IST
Image Credit: Prayagraj DM Manish Varma
Join

मोहम्मद गुफरान/प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में चल रहा टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों का धरना खत्म हो गया है. डीएम मनीष वर्मा और पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने अपना धरना खत्म कर दिया है. डीएम और पुलिस कमिश्नर ने धरने पर बैठे अभ्यर्थियों से पहुंचकर वार्ता की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के स्तर से प्रयास जारी है. अगले दो दिनों के अंदर लिखित आदेश भी आ जाएगा. दोनों अधिकारियों से वार्ता के बाद धरने पर बैठे अभ्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया.

सीएम योगी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने लिया फैसला
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने बताया कि टीजीटी पीजीटी परीक्षा पुरानी नियमावली से कराए जाने की मांग को लेकर बीते कई दिनों से धरना चल रहा था. मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन दिया था और आज जिले के आला अधिकारियों ने धरनारत अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें यह आश्वस्त किया कि दो दिनों के अंदर पुरानी नियमावली के जरिए परीक्षा कराए जाने का लिखित आदेश जारी कर दिया जाएगा. डीएम और पुलिस कमिश्नर से वार्ता के बाद फिलहाल अभ्यर्थियों ने अपना धरना खत्म कर अपनी अपनी डेलीगेसी के लिए रवाना हो गए हैं.

छात्रसंघ चुनाव को लेकर लगी होर्डिंग
वहीं, इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने का मुद्दा अब गरमाने लगा है. मंगलवार को जहां विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर छात्रसंघ बहाली की मांग की, तो वहीं अब एनएसयूआई की तरफ से संगम नगरी प्रयागराज के चौक चौराहों पर होर्डिंग और पोस्टर लगाए गए हैं.  होर्डिंग और पोस्टर के जरिए एनएसयूआई ने सवाल उठाया है कि डीयू में छात्रसंघ चुनाव के नतीजों पर बधाई दी जा रही है, लेकिन यूपी में छात्रसंघ पर ताला लगा हुआ है.

'यूपी में छात्रसंघ पर ताला और दिल्ली में जीत पर माला'
एनएसयूआई से जुड़े छात्रनेता आदर्श भदौरिया ने होर्डिंग के जरिए सवाल किया है कि इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय समेत यूपी के दूसरे विश्विद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कब होंगे?. होर्डिंग में लिखा है कि यूपी में छात्रसंघ पर ताला और दिल्ली में जीत पर माला" इस स्लोगन के जरिए यूपी में छात्रसंघ बहाली का मुद्दा आदर्श भदौरिया ने उठाया है. उन्होंने मांग किया है कि सरकार को यूपी में भी छात्रसंघ को बहाल करना चाहिए, क्योंकि छात्र राजनीति की वजह विश्विद्यालयों की अनियमितताओं पर अंकुश लगता है. छात्रहितों की सुरक्षा के लिए छात्रसंघ बहाली होनी चाहिए. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES