SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

D-कंपनी से था कनेक्शन: 16 नवंबर को दिल्ली में की थी हत्या, अब बुलंदशहर में हुआ 'पीतल' वाला हिसाब, कुख्यात नसीम दुर्रानी ढेर

दिल्ली के सोनिया में समीर हत्याकांड में यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर 50 हजार के इनामी आरोपी को ढेर कर दिया है.

Written By Manish Kushawah
Published: Nov 20, 2026, 06:38 IST | Updated: Nov 20, 2026, 07:01 IST
Image Credit: ZEE CREATIVE
Join

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम दुरानी मारा गया है. नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में समीर की हत्या का आरोप था. बताया जा रहा है कि आरोपी नसीम दुर्रानी पर 50 हजार रुपये का इनाम था. उसके तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है. 

बता दें कि नसीम दुर्रानी दिल्ली के सोनिया विहार में हुए समरी हत्याकांड का आरोपी था. उसने 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर नाम के शख्स की हत्या की थी. उसके बाद से फरार हो गया था. नसीम दुर्रानी ने लगभग 15 गोलियों से समीर को भून दिया था. इससे पहले नसीम के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 25 गंभीर मामले दर्ज थे. 

(खबर अपडेट की जा रही है...)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News रीजनल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल की राजनीति, क्राइम और अन्य खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES