SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राज्यसभा चुनाव: आज BJP जारी करेगी 8 प्रत्याशियों की लिस्ट! 6 अक्टूबर नामांकन की लास्ट डेट

UP rajya sabha elections: बीजेपी आज यूपी से राज्यसभा के लिए 8 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर सकती है. पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों के नाम तय कर रही है. दरअसल, राज्यसभा की 10 सीटों के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है. ऐसे में बीजेपी की ओर से आज नामों का ऐलान होने के बाद अगले एक-दो दिनों में प्रत्याशियों का नामांकन कराया जा सकता है.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Oct 04, 2026, 09:10 AM IST | Updated: Oct 04, 2026, 09:17 AM IST
Image Credit: Rajya Sabha Election
Join

विशाल सिंह/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए जारी सियासी उठापटक के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज अपने उम्मीदवारों के नामों का बड़ा ऐलान कर सकती है.  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने 8 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं और किसी भी वक्त आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है.चूंकि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है, ऐसे में पार्टी आज सूची जारी कर पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरने की रणनीति बना रही है. प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होते ही सोमवार (5 अक्टूबर) या मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ स्थित विधान भवन में भाजपा का भव्य शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा. नामांकन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम, प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद रह सकते हैं.

सोशल इंजीनियरिंग पर दांव, 2027 का साधा जाएगा समीकरण
2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने इस बार प्रत्याशियों के चयन में सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा है. 8 प्रत्याशियों में सवर्ण (ब्राह्मण व क्षत्रिय), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दलित (SC) समाज के प्रतिनिधियों को साधने का फॉर्मूला तैयार किया गया है.पश्चिमी यूपी, पूर्वांचल, अवध और बुंदेलखंड के क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखकर नामों का चयन हुआ है.

लखनऊ में दिखेगा बड़ा सियासी शक्ति प्रदर्शन
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उम्मीदवारों के नामों का ऐलान होने के बाद कल या परसों बड़े शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन कराने की तैयारी में है.प्रत्याशियों के नामों का ऐलान होते ही  लखनऊ स्थित विधान भवन में बीजेपी का भव्य शक्ति प्रदर्शन देखने को मिलेगा.

दिग्गजों की मौजूदगी: सभी 8 प्रत्याशी एक साथ अपना पर्चा दाखिल करेंगे
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम (केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक), बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी के कई केंद्रीय व राज्य स्तर के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.

विपक्षी खेमे की हलचल
समाजवादी पार्टी अपने हिस्से के उम्मीदवारों का खाका पहले ही खींच चुकी है, वहीं बीजेपी अपने 8वें उम्मीदवार के जरिए चुनाव को दिलचस्प बनाने की तैयारी में है. अब देखना यह होगा कि दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद किन 8 चेहरों को बीजेपी राज्यसभा का टिकट देकर संसद भेजने का काम करती है.इस बात नजर है कि बीजेपी की अंतिम सूची में किन चेहरों को जगह मिलती है और सामाजिक समीकरणों का संतुलन किस तरह साधा जाता है.

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर कोर्ट का कड़ा शिकंजा: गैर-जमानती वारंट जारी, संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES