SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

PCS 2025 की इंटरव्यू डेट घोषित, जानें मेंस परीक्षा में सफल घोषित अभ्यर्थी कब से दे सकेंगे साक्षात्कार

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 29 मार्च से 1 अप्रैल तक पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी. आयोग ने गुरुवार को मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Sep 17, 2026, 08:34 PM IST | Updated: Sep 18, 2026, 09:53 PM IST
Image Credit: UP PSC
Join

मो. गुफरान/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2025 मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद इंटरव्यू की डेट भी घोषित कर दी है. आयोग ने मुख्य परीक्षा में 2297 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है. सफल घोषित अभ्यर्थी अब 28 सितंबर से शुरू हो रहे इंटरव्यू में शामिल होंगे. 10284 अभ्यर्थी पीसीएस 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे. लोक सेवा आयोग ने 814 पदों के लिए आवेदन मांगा था. 29 मार्च से 1 अप्रैल तक लखनऊ और प्रयागराज में मुख्य परीक्षा आयोजित की गई थी. अब साक्षात्कार की भी डेट सामने आ गई है. लोक सेवा आयोग के मुताबिक, मुख्य परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी 28 सितंबर से शुरू हो रहे इंटरव्यू में शामिल हो सकेंगे. 24 अक्टूबर तक साक्षात्कार चलेगा. 

कोर्ट के फैसले के अधीन रहेगा परिणाम
आयोग ने कहा है कि परीक्षा का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका संख्या-4253/2026, अर्चित शिवम मिश्रा बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य में पारित होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा. इसी तरह उत्तर प्रदेश के बाहर की महिला अभ्यर्थियों का परिणाम प्रदेश सरकार द्वारा दाखिल विशेष अपील संख्या-475 (डी)/2019 में हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा.

कटआफ के लिए करना होगा इंतजार 
लोक सेवा आयोग ने कहा कि मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को उनके प्राप्तांक, कटआफ अंक और अन्य आवश्यक सूचनाएं परीक्षा के फाइनल नतीजे जारी होने के बाद उपलब्ध कराई जाएंगी. वहीं, आयोग जल्द ही साक्षात्कार का विस्तृत कार्यक्रम, तिथियां और कॉल लेटर डाउनलोड करने की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा करेगा. आयोग ने सफल घोषित अभ्यर्थियों से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की अपील की है. 

यूपी में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका
वहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने पीजीटी भर्ती के लिए आवेदन मांगा है. पीजीटी के 2607 पदों के लिए आनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, टीजीटी और पीजीटी के जरिए यूपी में 15,012 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक संबंद्ध प्राइमरी (अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों) के 897 रिक्त पदों तथा बेसिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत सहायक अध्यापक, शहरी के 11,508 पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी.

आवेदन शुरू  
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 16 सितंबर 2026 से कर सकेंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 है. वहीं, ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2026 होगी. इन पदों के लिए परीक्षा 03 और 04 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी. इससे पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा.

पीजीटी के 2,607 पदों पर भर्ती
प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रवक्ता संवर्ग (PGT) के 2,607 रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू होंगे. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर होगी आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर है. प्रवक्ता संवर्ग के पदों के लिए परीक्षा 15 और 16 दिसंबर 2026 को होगी. 

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES