App

यूपी MLC चुनाव में BJP की 6 सीटों पर जीत, सपा ने 4 पर जमाया कब्जा; वाराणसी का नतीजा बाकी

11 सीटों में से 10 के नतीजे आ चुके हैं, 6 पर बीजेपी और 4 पर सपा ने जीत हासिल की है, जबकि वाराणसी स्नातक सीट पर अभी वोटों की गिनती चल रही है.

यूपी MLC चुनाव में BJP की 6 सीटों पर जीत, सपा ने 4 पर जमाया कब्जा; वाराणसी का नतीजा बाकी
Image Credit: UP MLC Election Result 2026

UP MLC Election Result 2026: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों में से 10 का परिणाम आ चुका है. वोटों की गिनती 28 अक्टूबर से जारी है. गुरुवार तीसरे दिन की काउंटिंग में बीजेपी ने 6 सीटें अपने नाम कर ली हैं, जबकि समाजवादी पार्टी ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया है. पूरा खेल अब वाराणसी स्नातक सीट पर टिका है. वाराणसी स्नातक MLC अपडेट प्रथम वरीयता की गिनती पूरी हो गई है. प्रथम वरीयता में किसी भी प्रत्याशी के 50 फीसदी वोट हासिल नहीं कर पाने पर सेकेंड वरीयता की गिनती जारी है. सपा के आशुतोष यहां 16 हजार से ज्यादा वोटों से लीड में हैं.

अब तक का सीन: BJP - 6, SP - 4, 1 सीट रिजल्ट बाकी

लखनऊ में खेला हो गया

लखनऊ ग्रेजुएट सीट पर सपा की कांति सिंह ने बड़ा उलटफेर करते हुए बीजेपी के सिटिंग MLC अवनीश सिंह को हरा दिया.

बिना रैली के सपा का कमबैक

सपा ने इस बार एक भी बड़ी जनसभा नहीं की.अखिलेश यादव ने सिर्फ डिजिटल प्रचार किया.फिर भी पार्टी ने 4 सीटें निकाल लीं.आगरा शिक्षक सीट पर तो सपा की शिकायत पर 3 बूथों पर दोबारा वोटिंग करानी पड़ी और सीट सपा जीत गई.

इलाहाबाद-झांसी स्नातक से डॉ. मानसिंह यादव ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की
वाराणसी शिक्षक से लाल बिहारी यादव भी दूसरी बार जीते
आगरा शिक्षक सीट से पिछले बार निर्दलीय जीते डॉ. आकाश अग्रवाल इस बार सपा के टिकट पर जीत गए.
इस सीट पर सपा की शिकायत के बाद 3 बूथों पर दोबारा मतदान हुआ था.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More