SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

1.27 करोड़ हिंदू वोट कटने का दावा कितना सही? SIR पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों यूपी में हिंदू वोटरों की संख्या कम होने का दावा किया था. अब इस पर चुनाव आयोग ने अपना जवाब दिया है.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 18, 2026, 00:04 IST | Updated: Nov 18, 2026, 00:08 IST
Image Credit: File Photo
Join

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है. इस बहस के केंद्र में हिंदू वोटों का गणित है. सवाल है कि SIR के बाद यूपी में हिंदू वोटरों की संख्या वास्तव में कितनी घटी? कितने हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से कटे और कितने नए नाम जुड़े?

चुनाव आयोग ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि करीब 1 करोड़ 27 लाख हिंदू मतदाताओं के नाम पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट में होने के बावजूद चुनाव आयोग की मतदाता सूची में नहीं मिले, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस दावे पर अहम स्पष्टीकरण दिया है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक, आयोग के पास मतदाताओं का धर्म या जाति आधारित आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आधिकारिक तौर पर यह बताना संभव नहीं है कि कितने हिंदू वोट कटे या बढ़े.

अब आंकड़ों पर नजर डालिए

SIR से पहले यूपी में करीब 15.44 करोड़ मतदाता थे. 10 अप्रैल 2026 को जारी अंतिम मतदाता सूची में यह संख्या घटकर करीब 13.39 करोड़ रह गई. यानी SIR के बाद कुल मतदाताओं की संख्या में करीब 2.05 करोड़ की कमी आई. इसके बाद 17 नवंबर 2026 को जारी नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 हो गई. यानी अप्रैल की अंतिम सूची के मुकाबले करीब 18 लाख 84 हजार मतदाताओं की शुद्ध बढ़ोतरी हुई है. इसमें करीब 10.97 लाख महिला और 7.87 लाख पुरुष मतदाता बढ़े हैं.

हिंदू वोटर का नाम कटने का दावा सहीं?

लेकिन सबसे बड़ा सवाल अब भी कायम है, क्या हिंदू मतदाताओं के नाम कटने का दावा सही है? क्या नए जुड़े मतदाताओं में हिंदुओं की संख्या ज्यादा है या अन्य समुदायों की?. धर्म के आधार पर आधिकारिक आंकड़े नहीं होने के कारण फिलहाल इन सवालों का निर्णायक जवाब उपलब्ध नहीं है. ऐसे में 2027 के चुनाव से पहले यूपी की वोटर लिस्ट का यह पूरा गणित राजनीतिक और चुनावी बहस का अहम विषय बन गया है. अब 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का मौका है. इसके बाद 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी.


आंकड़ा संख्या

SIR से पहले मतदाता 15.44 करोड़

अप्रैल 2026 की अंतिम सूची 13.39 करोड़

नवंबर 2026 की ड्राफ्ट सूची 13.58 करोड़

अप्रैल के मुकाबले शुद्ध बढ़ोतरी 18.84 लाख

योगी आदित्यनाथ का दावा 1.27 करोड़ हिंदू वोट
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड (Zee UP-UK) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. वे उत्तर प्रदेश की हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों से ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. अमितेश ने पत्रकारिता की पढ़ाई प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES