SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अखिलेश का PDA पूरी तरह फर्जी: तीसरी बार खिलेगा कमल, डिप्टी सीएम का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

जौनपुर पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लिया. केशव प्रसाद मौर्य ने दावा कि 2022 के मुकाबले इस बार ज्यादा सीटें जीतेंगे.

Written By Amitesh Pandey
Published: Nov 25, 2026, 16:15 IST | Updated: Nov 25, 2026, 16:32 IST
Image Credit: File Photo
Join

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जौनपुर दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2022 के मुकाबले और भी बड़ी जीत दर्ज करेगी. साथ ही अखिलेश यादव के PDA फॉर्मूले को फर्जी बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है.

जौनपुर पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को जौनपुर के सुइथाकला क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार हेमंत तिवारी के आवास पर आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने के मुद्दे पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया को लेकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है. मुद्दाविहीन लोग इसी तरह की बयानबाजी करते हैं. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और समाजवादी पार्टी को सैफई जाना पड़ेगा.

सपा की पीडीए पूरी तरह फर्जी  

वहीं, अखिलेश यादव की ओर से PDA में 'A' का अर्थ अच्छे अधिकारी बताए जाने पर भी केशव मौर्य ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की परिभाषा सुबह, दोपहर और शाम बदलती रहती है. उनका PDA पूरी तरह फर्जी है और इसके जरिए जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि पहले सपा के अपने दस-बीस-पच्चीस लोगों को बैठाकर PDA की परिभाषा तय कर लें.

डिप्टी सीएम ने एक बार फिर दिलाया भरोसा

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बयान में एक बार फिर भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को जनता का पहले से भी अधिक समर्थन मिलेगा और पार्टी बड़ी जीत के साथ सत्ता में वापसी करेगी. जौनपुर में डिप्टी सीएम के इस बयान के बाद प्रदेश की सियासत में एक बार फिर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच जुबानी जंग तेज होने के संकेत मिल रहे हैं. अब देखना होगा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ दोनों दलों के नेताओं के बीच यह राजनीतिक टकराव कितना तीखा होता है.

(जौनपुर से अजीत सिंह की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें : ZEE SPL: 26 सीटों का ऑफर गठबंधन तोड़ने की तैयारी या प्रेशर पॉलिटिक्स? यूपी चुनाव पर एक्सपर्ट ने दिए 5 सवालों के जवाब

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अमितेश कुमार पांडेय डिजिटल पत्रकार हैं और ज़ी डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वे हाइपर-लोकल खबरों, क्राइम, प्रशासनिक गतिविधियों, राजनीतिक उठापटक और खेल जगत के मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं. खबरों की गहराई, ग्राउंड रियलिटी और तथ्य-आधारित डिजिटल कवरेज के लिए वे जाने जाते हैं.अमितेश के पास डेस्क एडिटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी व्यावहारिक अनुभव है. अमितेश ने उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों- लखनऊ, प्रयागराज और गाज़ियाबाद में जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है. स्थानीय प्रशासन, जनसमस्याओं और राजनीतिक हलचलों की बेहतर समझ उन्हें ज़मीनी वास्तविकताओं को सटीक रूप से प्रस्तुत करने में मदद करती है. ज़ी मीडिया से पहले उन्होंने भारत के लिडिंग हिंदी न्यूज़ पेपर अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान में काम करने का अनुभव है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाले अमितेश को मीडिया जगत में 8 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. पत्रकारिता की पढ़ाई भी प्रयागराज से की है.अमितेश पांडेय से आप amitesh.pandey@india.com पर सीधे ईमेल कर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप अमितेश से एक्स (ट्विटर) और लिंक्डइन पर कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES