)
Aradhana Mishra: उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. पार्टी ने रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपी है. सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके साथ ही देवेंद्र निषाद और आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है.
प्रमोद तिवारी की बेटी हैं आराधना मिश्रा
आराधना मिश्रा लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय हैं. वह प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं. कांग्रेस विधायक दल में भी वह अहम जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं. आराधना मिश्रा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं.
Hon'ble Congress President Shri @kharge has appointed the President, Working President and Senior Vice Presidents of the Uttar Pradesh Congress Committee with immediate effect.
He has also approved the proposal for the appointment of Shri Chaudhary Virendra Singh as the Leader… pic.twitter.com/Co7491odkm— Congress (@INCIndia) October 2, 2026
इमरान मसूद को एक और बड़ी भूमिका
इमरान मसूद की बात करें तो वह सहारनपुर से लोकसभा सांसद हैं. पश्चिमी यूपी की राजनीति में उनकी पहचान एक सक्रिय कांग्रेस नेता के तौर पर रही है. वह प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं. अब पार्टी ने उन्हें संगठन में एक और बड़ी भूमिका दी है.
विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का यह फैसला काफी अहम है. पिछले कुछ समय से आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही थी. अब पार्टी ने इस पर मुहर लगा दी है. नए बदलाव के साथ कांग्रेस प्रदेश में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने की कोशिश करेगी.