SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राम से काशी और अब कृष्ण की नगरी, 2027 के लिए योगी का क्या है प्लान?

यूपी चुनाव 2027 से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ के काशी, अयोध्या और मथुरा दौरों ने सियासी चर्चा बढ़ा दी है. जानिए हिंदुत्व और विकास के एजेंडे की पूरी कहानी.

Edited By Preeti Chauhan
Published: Nov 16, 2026, 08:59 IST | Updated: Nov 16, 2026, 09:34 IST
Image Credit: Yogi Hindutva Mission
Join

लखनऊ/विशाल सिंह: यूपी में 2027 का रण अभी थोड़ा दूर है,लेकिन योगी का हिंदुत्व मिशन अभी से तेज नजर आ रहा है. कुछ दिनों से लगातार मथुरा, काशी और अयोध्या का दौरा ये साफ कर रहा है कि अब यूपी की सियासत हिंदुत्व की तरफ रुख कर रही है. चुनाव में कुछ ही महीनों का वक्त बचा है और इसी बीच योगी आदित्यनाथ के लगातार काशी अयोध्या और मथुरा दौरे ने राजनीतिक चर्चा को नई दिशा दे दी है.

योगी की सबसे बड़ी यूएसपी हिंदुत्व

योगी आदित्यनाथ की राजनीति में हिंदुत्व एक प्रमुख पहचान मानी जाती है. योगी की सबसे बड़ी यूएसपी हिंदुत्व है और वह अपनी इस पहचान को नही छोड़ सकते. इसीलिए अब यूपी की सियासत हिंदुत्व की तरफ रुख कर रही है और सीएम योगी के बयानों में ये साफ दिख रहा है.

उत्तर प्रदेश की राजनीति में हिंदुत्व, राष्ट्रवाद और कानून-व्यवस्था के साथ अब सरकार के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड भी महत्वपूर्ण होगा.ऐसे में सीएम योगी जानते हैं कि केवल काशी या मथुरा अयोध्या के आधार पर चुनाव नहीं जीता जा सकता. इसीलिए विकास का मुद्दा भी साथ रखना होगा और इसीलिए इन शहरों में विकास की योजनाओं को भी धार दी जा रही है.

अयोध्या से काशी और अब मथुरा पर नजर

अयोध्या के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि और वाराणसी में काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी जैसे मुद्दे सीएम योगी के अजेंडे में हैं और यही वजह है कि लगातार हिंदुत्व को धार दी जा रही है. सीएम का आज से दो दिवसीय मथुरा दौरा इसी कड़ी में देखा जा सकता है.

मथुरा दौरे से क्या संदेश?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 16 और 17 नवंबर का मथुरा दौरा भी इसी राजनीतिक चर्चा के बीच हो रहा है. इस दौरान बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक प्रस्तावित है, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. बैठक में संगठन और आगामी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होनी है.

विपक्ष यूपी चुनाव 2027 से पहले भाजपा के हिंदुत्व पॉलिटिक्स को भेदने की कोशिश कर रही है लेकिन अब सीएम योगी अयोध्या काशी के साथ-साथ मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर चुनौती देकर यूपी चुनाव में हिंदुत्व की राजनीति को धार देना शुरू कर दिया है.


मिशन 2027 की तैयारी: आज से मथुरा में भाजपा का 2 दिवसीय चिंतन शिविर, योगी-नितिन नवीन समेत दिग्गज होंगे शामिल

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES